आगरा के गुदड़ी मसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 25 जुलाई से चल रहे शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के बारहवें दिन 5 अगस्त को भक्तिभाव और उल्लास के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। पढ़िए शुभम जैन की खास रिपोर्ट…
आगरा। गुदड़ी मसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 25 जुलाई से चल रहे शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन भक्तिभाव और धार्मिक उल्लास से परिपूर्ण है। यह विधान पंडित सौरभ जैन शास्त्री एवं रविंद्र जैन शास्त्री के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है।
5 अगस्त को बारहवें दिवस की शुरुआत अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुई। इसके पश्चात शांतिनाथ विधान की शुभ शुरुआत हुई, जिसमें भक्तों ने श्रीजी के समक्ष मांडले पर अर्घ्य अर्पित कर विधान की मांगलिक क्रियाएं पूर्ण कीं।
इस विशेष अवसर पर विधान के पुण्यार्जक दिल्ली निवासी टीकमचंद जैन, धनलाल जैन, राजीव कुमार जैन एवं रविंद्र कुमार जैन समस्त परिवार रहे। आयोजन में सौभाग्यशाली भक्तों को आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
समाज की एकता और भक्ति परंपरा का प्रतीक भी बना ये आयोजन
इस मौके पर उपस्थित प्रमुख श्रद्धालुओं में सुभाष जैन, नरेश जैन, पार्षद राकेश जैन, वीरेंद्र जैन, अशोक जैन, प्रमोद कुमार जैन, सुशीला जैन, शांत जैन, सुनीता जैन, सुमन जैन, अल्पना जैन, पूनम जैन सहित गुदड़ी मंसूर खां एवं पत्तल गली जैन समाज के अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।
पूरे आयोजन में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। मंदिर प्रांगण भक्ति गीतों, पूजन विधान और धार्मिक उल्लास से गुंजायमान रहा। यह आयोजन न केवल आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है बल्कि जैन समाज की एकता और भक्ति परंपरा का प्रतीक भी बन गया है।













Add Comment