समाचार

जैन पत्रकार महासंघ’ की शांति समागम राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी में सहभागिता : जैन पत्रकार महासंघ का गौरव है शांति समागम संगोष्ठी 


आचार्य श्री वर्धमान सागरजी महाराज ससंघ सानिध्य व आशीर्वाद से 20वीं सदी के प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्यश्री शांतिसागरजी महाराज का आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी समारोह के अंतर्गत ’शांति समागम राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी’ का एक दिवसीय आयोजन हुआ। इसमें देश भर के जैन पत्रकारों ने सहभागिता की। टोंक से पढ़िए, यह खबर…


टोंक (राजस्थान)। आचार्य श्री वर्धमान सागरजी महाराज ससंघ सानिध्य व आशीर्वाद से 20वीं सदी के प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्यश्री शांतिसागरजी महाराज का आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी समारोह के अंतर्गत ’शांति समागम राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी’ का एक दिवसीय आयोजन जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र जैन महावीर के कुशल संयोजन में हुआ। जैन पत्रकार महासंघ पूर्ण सहभागिता निभाते हुए सभी से निवेदन किया किआप जैन जगत के वरिष्ठ संपादक, पत्रकार, लेखक हैं, जिनके माध्यम से जैन धर्म की यश कीर्ति और आचार्यश्री शांतिसागरजी महाराज के संदेश निरंतर प्रकाशित और प्रसारित किए जाएं। आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी समारोह 2025 के अंतर्गत होने जा रहे बहुउद्देशीय आयोजन में सभी की उपस्थिति गौरवशाली रही। इस आयोजन में देश के सभी जैन पत्रकारों ससम्मान सादर आमंत्रित किया गया। सभी ने पधारकर आचार्य संघ का आशीर्वाद एवं दिगंबर जैन समाज टोंक का आतिथ्य स्वीकार कर धर्म लाभ लिया। सभी की उपस्थिति से सामाजिक समरसता में एक नया उद्घोष हुआ, जो दिगम्बर जैन समाज को एक दिशा प्रदान करेगा।

इन्होंने सहभागिता कर बढ़ाई गरिमा 

इस कार्यक्रम के अंतर्गत इन्दौर से डॉ. प्रगति जैन व साधना मादावत जैन रंगशाला प्रॉडक्शन, श्रीमाली सुशीला सालगिया, सुनील सालगिया इत्यादि ने सहभागिता की। राकेश जैन देवपुरी वन्दना ने सम्पूर्ण कार्यक्रम को यू ट्यूब लाइव किया। साधना मादावत जैन रंगशाला प्रॉडक्शन द्वारा निर्मित फीचर फिल्म ’काकोली के राम’ के पोस्टर का भव्यता से विमोचन हुआ। डॉ. प्रगति जैन की पुस्तक भारतीय गणित में आचार्य वीरसेनजी का योगदान का भी विमोचन हुआ। सुशीला सालगिया द्वारा संपादित सहमति वाणी आचार्यश्री को भेंट की। रमेश तिजारिया, चिरंजीलाल बागड़ा कलकत्ता, एडवोकेट अनुपचंद जैन फिरोजाबाद, टौंक महापौर श्रीमती बंसल इत्यादि ने संपूर्ण कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण 

संपूर्ण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिनवाणी चैनल, व आदिनाथ चैनल पर किया गया। प्रसिद्ध पत्रकार व आदिनाथ चैनल ब्यूरोचीफ ने पारस जैन पार्श्वमणि कोटा ने कार्यक्रम के सभी महानुभावों के इंटरव्यू लिए। कार्यक्रम के आयोजक वात्सल्य वारिधि वर्धमान वर्षायोग समिति, सकल दिगंबर जैन समाज टोंक (राज.) थे। संयोजक राजेंद्र जैन महावीर सनावद, राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया, राष्ट्रीय महामंत्री जैन पत्रकार महासंघ’(रजि) उदयभान जैन जयपुर थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page