शनि अमावस्या के अवसर पर सागवाड़ा स्थित योगिन्द्र गिरी अतिशय क्षेत्र में मुनिसुव्रतनाथ भगवान का विविध द्रव्यों से महाभिषेक एवं शांतिधारा सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सकल जैन समाज की भावपूर्ण उपस्थिति रही। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
सागवाड़ा नगर के आसपुर रोड पर स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र योगिन्द्र गिरी तलहटी के जिनालय में शनिवार 23 अगस्त को शनि अमावस्या के अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज सागवाड़ा के संयोजन में महाभिषेक का आयोजन हुआ। प्रतिष्ठाचार्य पं. विनोद पगारिया “विरल” के निर्देशन में मूलनायक मुनिसुव्रतनाथ भगवान का श्रद्धालुओं द्वारा विविध द्रव्य पूरित कलशों से अभिषेक किया गया। विश्व शांति की कामना के साथ वेदी पर विराजमान प्रतिमा पर सुमतिलाल सरिया (ठाकरड़ा) परिवार ने मुनिसुव्रतनाथ भगवान पर, अशोक शाह ने चंद्रप्रभु भगवान पर तथा हेमन्त वखारिया ने शांतिनाथ भगवान पर शांतिधारा की। ट्रस्टी अश्विन बोबडा ने श्रीफल फोड़ कर आयोजन की मंगल शुरुआत की।
यह रहे उपस्थित
अंत में जिनेन्द्र भगवान को अर्घ समर्पित कर आरती उतारी गई। इस अवसर पर हूमड़ जैन समाज अध्यक्ष दिनेश खोडनिया, महेश नोगमिया, ट्रस्टी दिनेश मेहता, संतोष खोडनिया, रिनेश कोठारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेन्द्र खोडनिया, हितेन्द्र सारगिया, विजय नोगमिया, बदामीलाल खोडनिया, भाविक शाह, विमल शाह, महावीर शाह, सतीश शाह (आतरी), वीणा देवी सेठ, साधना कोठारी, समता वखारिया सहित अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment