परम पुज्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज, अप्रमित सागर जी और सहज सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में कल्पतरू तीर्थ के पंचकल्याणक की भव्य शुरुआत हुई। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। परम पुज्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज, अप्रमित सागर जी और सहज सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में कल्पतरू तीर्थ के पंचकल्याणक की भव्य शुरुआत हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में सुबह 7.30 बजे समर्थ सिटी से पंचकल्याणक स्थल तक भव्य घटयात्रा निकाली गई। इसके बाद मंडप उद्धघाटन, ध्वजारोहण, चित्र अनावरण, दीपप्रज्वलन, शांति धारा, अभिषेक, श्रीफल भेंट कार्यक्रम हुए। इसके बाद मुनि श्री के प्रवचन हुए।
इन्होंने लिया धर्मलाभ
मंडप उद्धघाटन समाज के नरेन्द्र – शकुंतला वेद ने किया। ध्वजारोहण आर के जैन, रानेका जी ने किया। शांति धारा आशा रानी पण्ड्या परिवार द्वारा किया गया और नगर के वरिष्ठ समाज सेवियों द्वारा गुरु देव को श्रीफल समर्पित किए गए। श्रीफल भेंट करने वालों में बिमल चंद गांधी, पीसी जैन, प्रदीप बड़जात्या, कमल रावका, देवेन्द्र सेठी, कैलाश लुहाड़िया, अर्पित वाणी, राजेश जैन दद्दू, प्रवीण जैन शामिल थे। पुलकमंच परिवार ने श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्यजन उपस्थित थे।













Add Comment