समाचार

बच्चियों की शिक्षा पर दें ध्यान : पीड़ित मानवता की सेवा सच्चा धर्म- मीना जैन


राधा आश्रम थरा पर मंगलवार को मध्य प्रदेश कैट के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन एवं मीना जैन के द्वारा समाज सेवा के क्रम में ब्रह्मलीन गृहस्थ संत पंडित राम दत्त मिश्रा की प्रेरणा से 51 ऐसे परिवार जो झुग्गी झोपड़ी में निवास करते हैं, उन परिवारों की महिलाओं और बच्चों को साड़ी, कपड़े, शैक्षणिक सामग्री,बिस्किट, फल आदि वितरित किए गए। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


अंबाह। राधा आश्रम थरा पर मंगलवार को मध्य प्रदेश कैट के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन एवं मीना जैन के द्वारा समाज सेवा के क्रम में ब्रह्मलीन गृहस्थ संत पंडित राम दत्त मिश्रा की प्रेरणा से 51 ऐसे परिवार जो झुग्गी झोपड़ी में निवास करते हैं, उन परिवारों की महिलाओं और बच्चों को साड़ी, कपड़े, शैक्षणिक सामग्री,बिस्किट, फल आदि वितरित किए गए। यह पूरा कार्यक्रम पंडित अमित मिश्रा के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान मीना भूपेंद्र जैन ने महिलाओं से निवेदन किया कि वे अपने बच्चों की उचित देखभाल और उनकी शिक्षा का अवश्य ध्यान रखें।

उन्होंने महिलाओं से खासतौर पर बच्चियों की शिक्षा और उनके स्वावलंबन पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया। मीना जैन ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें समाज से भेद भाव को मिटाना चाहिए, आपस में बिना किसी भेदभाव के हमें अपने संबंधों को मजबूत करना चाहिए, तभी एक सुदृढ़ समाज का निर्माण होगा।

उन्होंने कहा कि संस्कार और सेवा देना ही हमारी संस्कृति रही है, इसे हमें आगे बढ़ाना है। उनके इस सुझाव का सभी उपस्थित लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर पंडित अमित मिश्रा ने भी महिलाओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर सभी महिलाओं का हल्दी का टीका लगाकर उचित सत्कार किया गया और मिठाई भेंटकर सपरिवार सुखी-संपन्न रहने की कामना की गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page