उत्तरप्रदेश के मथुरा में सारथी परिवार द्वारा मफतलाल अग्रवाल के संयोजन में आयोजित त्रिदिवसीय काव्य महाकुंभ में मुरैना के राष्ट्रीय युवा कवि नमोकार जैन नमन का चयन किया गया है। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…
मुरैना। नगर के युवा साहित्यकार नमोकार जैन नमन का चयन काव्य महाकुंभ के लिए हुआ है। उत्तरप्रदेश के मथुरा में सारथी परिवार द्वारा मफतलाल अग्रवाल के संयोजन में आयोजित त्रिदिवसीय काव्य महाकुंभ में मुरैना के राष्ट्रीय युवा कवि नमोकार जैन नमन का चयन किया गया है। इस कार्यक्रम में देश के लगभग 200 कवि /कवयित्री काव्यपाठ करेंगे।
गौरतलब है कि नमोकार जैन को पूर्व में भी साहित्यिक क्षेत्र में युवाकवि रत्न, जज्बात ए कलम, चेतना साहित्य सम्मान आदि के द्वारा सम्मानित हो चुके हैं। युवा साहित्यकार एवम कवि नमोकार जैन अनेकों टी.वी. चैनलों पर भी अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। जैन मूल रूप से राजस्थान के गुड़ाजी क्षेत्र के निवासी हैं।
आप वर्तमान में मुरैना में रहकर शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। कला, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा एवं जन सेवा के लिए समर्पित सारथी परिवार द्वारा तीन दिवसीय काव्य महाकुंभ का आयोजन 15 जुलाई से 16 जुलाई तक खंडेलवाल सेवा सदन, गोवर्धन रोड, मथुरा में किया गया है।













Add Comment