निर्मल सेवा सदन छीपीटोला में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज जी संसघ के सानिध्य में मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज का दूसरा मुनि दीक्षा समारोह धूमधाम से मनाया गया। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा। निर्मल सेवा सदन छीपीटोला में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज जी संसघ के सानिध्य में मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज का दूसरा मुनि दीक्षा समारोह धूमधाम से मनाया गया l सबसे पहले दीप प्रज्वलन किया गया। इसके बाद महिला मंडल द्वारा सुन्दर मंगलाचरण किया गयाl

हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन कर शास्त्र भेंट किया गया। बालिका मण्डल ने सांस्कृतिक नाटिका प्रस्तुत की l इस मौके पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। आज के ही दिन मुनि निवृत सागर जी महाराज ने 2 वर्ष पूर्व आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज से मुनि दीक्षा प्राप्त की थी। प्रांगण में आयोजित दीक्षा समारोह में मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि प्रांतों से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंच संचालन सतेंद्र जैन साहूला ने किया l
ये रहे मौजूद
इस मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष अनिल जैन कांटा, मंत्री प्रवेश जैन, रविंद्र जैन (कोषाध्यक्ष), प्रदीप जैन सी.ए, राजेश जैन, रोहित जैन, चक्रेश जैन, विवेक जैन, आशु जैन (बाबा), मुन्ना लाल, सतीश चंद्र, सतेंद्र साहुला, मुरारी लाल जैन, पवन जैन, दिनेश जैन, राजीव जैन, प्रवीन जैन (नेताजी), दीपक जैन, नितिन जैन, विराग चैन, सौरभ जैन, राहुल जैन (वासु), मनोज जैन, अखलेश, पवन, राजीव, आदिश और मीडिया प्रभारी राहुल जैन आदि मौजूद थेl













Add Comment