दिगंबर जैन आम समाज संगठन की ओर से शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष दी जाने वाली छात्रवृत्ति के इस शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के आवेदन फॉर्म रविवार 15 जून को दोपहर 1बजे दिगंबर जैन लश्करी मंदिर गोरकुंड में वितरित किए जाएंगे। इन छात्रवृत्ति फॉर्म को सभी विधार्थियों को उसी दिन भरकर वहीं जमा भी कराना है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। दिगंबर जैन आम समाज संगठन की ओर से शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष दी जाने वाली छात्रवृत्ति के इस शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के आवेदन फॉर्म रविवार 15 जून को दोपहर 1बजे दिगंबर जैन लश्करी मंदिर गोरकुंड में वितरित किए जाएंगे। इन छात्रवृत्ति फॉर्म को सभी विद्यार्थियों को उसी दिन भरकर वहीं जमा भी कराना है। इसके बाद ना तो फॉर्म वितरित किए जाएंगे और ना ही जमा हो सकेंगे। सिर्फ इंदौर के आर्थिक रूप से कमजोर विधार्थियों से निवेदन है कि अपने साथ अपना एक फोटो, गत वर्ष की अंतिम परीक्षा की अंकसूची, स्कूल या कॉलेज की फीस का विवरण आर्थिक स्थिति की सही जानकारी संबंधित दस्तावेजांे की फोटोकॉपी अपने साथ जरूर लेकर आएं।
विशेषतः जैन समाज के जिन विद्यार्थियों को कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड मे 95 प्रतिशत या उससेे अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। उनका सम्मान भी कार्यक्रम के दौरान किया जाएंगे। इसके लिए अपनी मार्कशीट चिराग जैन को जून तक व्हाट्सएप कर दें। दिगंबर जैन आम समाज संगठन और श्रुति फाउंडेशन के इंद्रकुमार वीणा सेठी प्रमुख संयोजक तथा चिराग जैन योजना संयोजक ने आह्वान किया कि पात्र विद्यार्थी इस योजना का लाभ लेने के लिए तत्पर रहें।













Add Comment