समाचार

चारित्र चक्रवर्ती आचार्य शांतिसागर जी महाराज के आचार्य पदारोहण शताब्दी वर्ष पर आयोजन : विद्वत् संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह 13 अगस्त को 


परम पूज्य आचार्य श्री उदार सागर जी महाराज की प्रेरणा से स्थानीय विद्वत संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आगामी 13 अगस्त को श्री दिगंबर जैन मंदिर तिलकगंज सागर में संपन्न होगी। परम पूज्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज का आचार्य पदारोहण शताब्दी वर्ष चल रहा है, इसके अंतर्गत इस वर्ष देश भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। पढ़िए मनीष जैन विद्यार्थी की रिपोर्ट…


सागर। परम पूज्य आचार्य श्री उदार सागर जी महाराज की प्रेरणा से स्थानीय विद्वत संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आगामी 13 अगस्त को श्री दिगंबर जैन मंदिर तिलकगंज सागर में संपन्न होगी। परम पूज्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज का आचार्य पदारोहण शताब्दी वर्ष चल रहा है, इसके अंतर्गत इस वर्ष देश भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। आचार्य श्री की परंपरा के अनेक आचार्य, मुनि, आर्यिकाओं का देशभर में चातुर्मास चल रहा है। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज, उदयपुर (राजस्थान) में, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज, डोंगरगढ़ (छत्तीगढ़) में, आचार्य उदार सागर जी महाराज का तिलकगंज सागर में ऐसे ही अनेक आचार्य, मुनियों के मंगल सान्निध्य में, जो इसी परंपरा के है और अपनी परंपरा के प्रथम आचार्य का, आचार्य शताब्दी वर्ष आध्यात्मिक आयोजनों के साथ मनाएंगे।

30 से अधिक विद्वान होंगे शामिल

तिलकगंज सागर में विराजमान आचार्य श्री उदारसागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से स्थानीय विद्वानों द्वारा आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है, जिसमें कुलपति डॉ. हरिश्चंद्र शास्त्री वर्धमान कॉलोनी, निर्देशक प्रतिष्ठाचार्य पं. पवन दीवान, अंकुर कॉलोनी, संयोजक पं. मनीष विद्यार्थी नेहानगर एवं पं.अंकित जैन अतिशय तिलकगंज को बनाया गया। संगोष्ठी में सागर शहर के लगभग 50 विद्वान उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन वर्षा योग समिति एवं दिगंबर जैन समाज तिलकगंज सागर का है।

पत्रिका विमोचन 

परम पूज्य आचार्य श्री उदार सागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में 13 अगस्त को आयोजित होने वाली इस संगोष्ठी की पत्रिका का विमोचन सकल दिगंबर जैन समाज तिलकगंज के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page