जैन तीर्थो के रक्षण और अतिक्रमण को हटवाने हेतु 17 दिसंबर 2023 को विश्व जैन संगठन के संयोजन में “जैन तीर्थ बचाओ धर्म बचाओ” आंदोलन के समर्थन में सकल जैन समाज, भारत द्वारा भारत बंद का आवाहन किया गया है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू और मयंक जैन की रिपोर्ट ।
इंदौर। विगत कुछ वर्षों में देश के किसी न किसी हिस्से से जैन तीर्थों पर अतिक्रमण और छेड़छाड़ की खबरें पढ़ने-सुनने में आ रही हैं। ऐसे में जैन तीर्थो के रक्षण और अतिक्रमण को हटवाने हेतु 17 दिसंबर 2023 को विश्व जैन संगठन के संयोजन में “जैन तीर्थ बचाओ धर्म बचाओ” आंदोलन के समर्थन में सकल जैन समाज, भारत द्वारा भारत बंद का आवाहन किया गया है।
इंदौर ईकाई विश्व संगठन के अध्यक्ष मयंक जैन और विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने भारत की संमग्र जैन समाज से निवेदन करते हुए कहा की हर घर से निकले जैन समाज अपने प्राणों से प्यारे तीर्थ क्षेत्रों की रक्षा के लिए और 17 दिसंबर रविवार को अपने अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे और तीर्थ बचाओ आंदोलन को समर्थन देकर सहयोग प्रदान करें।













Add Comment