समाचार

सारा जैन ने 10वीं में अर्जित किए 94 प्रतिशत अंक: दिगंबर जैन समाज और अंबाह नगर को किया गौरवान्वित 


नगर की होनहार छात्रा सारा जैन, सुपुत्री अंशुल जैन एवं रीना जैन ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक अर्जित किए। सारा की इस उपलब्धि पर समाजजनों और परिजनों ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। अंबाह से पढ़िए, यह खबर…


अंबाह। नगर की होनहार छात्रा सारा जैन सुपुत्री अंशुल जैन एवं रीना जैन ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर नगर, परिवार एवं समाज को गौरवान्वित किया है। सारा वर्तमान में सिंधिया कन्या विद्यालय, मोतीमहल आरडी, ग्वालियर में अध्ययनरत है। वह नगर पालिका अध्यक्ष अंजलि जैन एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन की नातिन हैं।

सारा की इस अप्रतिम उपलब्धि पर परिजनों सहित नगरवासियों में अपार हर्ष है। नगर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों एवं समाजजनों ने उसे इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। परिवारजनों ने सारा की सफलता का श्रेय उसकी कठिन मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय को दिया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page