जैन समाज के लिए गर्व का विषय है कि संयम जैन का चयन JAINA Youth Exchange Program के अंतर्गत अमेरिका यात्रा के लिए हुआ है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की जा रही हैं। 450 प्रतिभागियों में से चार चयन चरणों को पार कर संयम का चयन उत्कृष्ट 12 युवा प्रतिनिधियों में हुआ है। पढ़िए अभिषेक जैन लुहाड़िया की रिपोर्ट…
नौगामा। जैन समाज के लिए गर्व का विषय है कि संयम जैन का चयन JAINA Youth Exchange Program के अंतर्गत अमेरिका यात्रा के लिए हुआ है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की जा रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान
450 प्रतिभागियों में से चार चयन चरणों को पार कर संयम का चयन उत्कृष्ट 12 युवा प्रतिनिधियों में हुआ है। उन्हें अमेरिका में Google, Microsoft, Apple, Tesla जैसी विश्वविख्यात कंपनियों के C.E.O.s से मिलने का गौरव प्राप्त होगा। साथ ही अमेरिका के विभिन्न जैन मंदिरों में दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभव भी प्राप्त करेंगे।नसंयम इस सफलता का श्रेय अपनी बहन सिद्धि जैन, अपनी मां साधना जैन एवं समस्त परिवारजनों को देते हैं। वे सभी के आशीर्वाद के लिए आभार प्रकट करते हैं।
लीडरशिप कॉन्क्लेव में राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता
संयम जैन (पुत्र सुभाष जैन, NABARD Bank) का चयन भारत मंडपम, दिल्ली में आयोजित Leadership Conclave में देश के 200 युवा लीडर्स में हुआ है। इस कार्यक्रम में उन्हें निम्नलिखित 20 प्रतिष्ठित हस्तियों से संवाद करने का अवसर मिलेगा:
-शक्तिकांत दास (पूर्व RBI गवर्नर)
-डी. वाई. चंद्रचूड़ (पूर्व मुख्य न्यायाधीश, भारत)
– किरण बेदी
– सुनील भारती मित्तल
-सुष्मिता सेन आदि।
कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया जाएगा। इसका आयोजन School of Ultimate Leadership द्वारा किया जा रहा है, जिसकी स्थापना स्वयं प्रधानमंत्री जी ने की थी। इस अभियान का उद्देश्य 1 लाख युवाओं को भारतीय राजनीति में सक्रिय बनाना है।
युवा संसद और एक राष्ट्र: एक चुनाव पर विचार प्रस्तुति
संयम को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में VVIP श्रेणी में प्रधानमंत्री से मिलने का गौरव प्राप्त हुआ था। वहीं उनका चयन अब देश के शीर्ष 200 युवाओं में हुआ है।
इसके अतिरिक्त, नेशनल यूथ पार्लियामेंट 2025 के तीसरे चरण में उनका चयन श्रेष्ठ वक्ता के रूप में हुआ है, जो राजस्थान विधानसभा भवन, जयपुर में आयोजित होगा। यहां से चयनित युवाओं को संसद भवन, दिल्ली में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
पूर्व में संयम नेशनल यूथ फेस्टिवल के लिए भारत मंडपम भी जा चुके हैं, जहाँ उन्हें VVIP पास प्राप्त हुआ था। वहाँ उन्होंने “एक राष्ट्र: एक चुनाव” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए थे।
समाज व क्षेत्र का नाम किया रोशन
संयम जैन ने अपने गांव, समाज और जिले का नाम न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गौरवान्वित किया है। उनकी यह यात्रा और उपलब्धियाँ युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।













Add Comment