श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृत संस्थान सांगानेर के तत्वाधान में गुरु उपकार महोत्सव के रूप में श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर मुरार ग्वालियर में शिविर का आयोजन 4 जून से 15 जून तक चम्बल संभाग के शिविर प्रभारी -विद्वत नवनीत शास्त्री (मुरैना) के कुशल नेतृत्व में किया गया। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…
मुरार/ग्वालियर। श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृत संस्थान सांगानेर के तत्वाधान में गुरु उपकार महोत्सव के रूप में श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर मुरार ग्वालियर में शिविर का आयोजन 4 जून से 15 जून तक चम्बल संभाग के शिविर प्रभारी -विद्वत नवनीत शास्त्री (मुरैना) के कुशल नेतृत्व में किया गया। जिसमें सांगानेर से पधारे विद्वानों पंडित शुभम जैन शास्त्री डबरा, पंडित अंशुल जैन द्रोणागिरी के द्वारा कुशल शिक्षण एवं अनेक गतिविधियों के द्वारा शिवरार्थियों को अच्छे संस्कारों व नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाया।
शिविर में दीप प्रज्वलन एवं चित्र अनावरण कर्ता के रूप में महेश चंद्र, मणिन्द्र जैन, के.एल. जैन, शशि प्रभा जैन, लोकेन्द जैन, नीनू जैन, सौरभ कुमार, अंकुश जैन एवं शिविर को सफल बनाने में द्वादश वर्षीय प्रभारी डॉ संजय जी जैन एवं उमा जैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा । श्री विद्यासागर श्रमण संस्कृति पाठशाला मुरार की शिक्षिकाएं प्रीति जैन, रेखा, आशना, वैशाली, सौनाली, जिया, विजेता, चंचल, गिरजेश, प्रमिला जैन के महान परिश्रम से यह कार्य सफल हो सका है एवं गोपाल जी का विशेष सहयोग रहा।













Add Comment