दिल्ली की अग्रणी समाजसेवी संस्था सन्मति फाउंडेशन ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव जैन जनकपुरी ने अनुभवी और समर्पित सदस्यों की टीम की घोषणा करते हुए सामाजिक सेवाओं के नए आयाम तय करने की बात कही — पढ़िए मनोज जैन नायक की खास रिपोर्ट
मुरैना/नई दिल्ली। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाजोत्थान के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय संस्था सन्मति फाउंडेशन ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव जैन जनकपुरी ने सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श कर दो वर्ष के लिए नई टीम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सभी सदस्य अनुभवी और समाज सेवा के प्रति समर्पित हैं। कमेटी का गठन चुनौतीपूर्ण कार्य था, लेकिन सामूहिक सहमति से यह संरचना बनाई गई है।
संरक्षक ट्रस्टी के रूप में गणेशीलाल जैन महक, गोकुल चंद जैन शकरपुर, अनिल कुमार जैन विकासपुरी, जितेंद्र कुमार जैन कृष्णकुंज, दिनेश जैन यू फ्लैक्स नोएडा, अशोक कुमार जैन गोविंदपुरी, महेंद्र कुमार जैन मधुवन, प्रदीप कुमार जैन पीएनसी, अजित कुमार जैन सफदरजंग, इंजी. भूपेंद्र कुमार जैन ग्रीनपार्क को नियुक्त किया गया।

इनको मिला मुख्य दायित्व
मुख्य संयोजक के रूप में सीए कमलेश जैन गुरुग्राम, सीए शैलेंद्र जैन (स्कॉलरशिप एवं एजुकेशन), सुदीप जैन, सुरेश जैन द्वारिका (स्वास्थ्य शिविर), शैलेश जैन, अश्वनी जैन (प्रतिभा सम्मान) को दायित्व मिला है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार जैन मयूर विहार, सुरेश चंद जैन साउथ एक्स, अजय जैन बॉबी, मनोज कुमार जैन करोल बाग, दिवश जैन अलंकार प्रकाशन, उपाध्यक्ष सीए बिमल जैन, विनीत जैन गुड़गांव, सुदर्शन जैन मधुवन, सुनील जैन (मोना जनरेटर) को बनाया गया।
महामंत्री लिली जैन, मंत्री सुशील जैन, मोहित जैन चीकू, पवन जैन जीवनपार्क, सह मंत्री इंजीनियर पारसमणि जैन, उमंग जैन, प्रदीप जैन खानपुर होंगे। कोषाध्यक्ष संजीव जैन सैनी एनक्लेव और सह-कोषाध्यक्ष सीए सौरभ जैन शकरपुर होंगे। आंतरिक ऑडिटर के रूप में सीए कपिल जैन और सीए अजय जैन नोएडा की नियुक्ति हुई।
मीडिया प्रभारी नीरू जैन गणेश नगर को बनाया गया है। प्रबंध समिति में नवीन जैन नोएडा, अजय जैन मधुवन, अनिल जैन ग्रीनपार्क, निगम जैन रोहिणी, सुनील जैन मडावली, श्रीमती सुमन जैन नोएडा, जानवी जैन खेलगांव, रूपेश जैन ग्रीनपार्क, जिनेंद्र जैन मधुवन, मुनमुन जैन नोएडा, दिनेश चंद जैन (ग्वालियर बाले), मनोज जैन गणेश नगर, चेतन जैन सीए, डॉ. मौनिका जैन, भारती जैन, प्रदीप जैन बसुंधरा को समिति सदस्य बनाया गया।













Add Comment