समाचार

सम्मेद शिखरजी यात्रा अभियान 13 सितंबर से होगी आरंभ: संपर्क टीम का फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज ने किया स्वागत


फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की ओर से आगामी 13 सितंबर से प्रस्तावित प्रथम सम्मेद शिखरजी यात्रा अभियान के लिए संपर्क टीम का दिगंबर जैन समाज डडूका ने मंगलवार को स्वागत किया। टीम में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा यात्रा सह संयोजक अजीत कोठिया शामिल हुए। डडूका से पढ़िए, यह खबर…


डडूका। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की ओर से आगामी 13 सितंबर से प्रस्तावित प्रथम सम्मेद शिखरजी यात्रा अभियान के लिए संपर्क टीम का दिगंबर जैन समाज डडूका ने मंगलवार को स्वागत किया। टीम में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा यात्रा सह संयोजक अजीत कोठिया शामिल हुए। दल का जैन समाज डडूका अध्यक्ष राजेश के शाह, पूर्व अध्यक्ष भरत जैन, मनोज के शाह, जैन युवा समिति डडूका अध्यक्ष अंकित डी शाह, सुधीर सेठ तथा राजेंद्र कोठिया ने माल्यार्पण एवं उपरणा ओढ़ा कर सम्मान किया।

विपिन गांधी ने यात्रा के बारे में बताया कि राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और शेष भारत से 1008 यात्रियों का दल इतनी बड़ी संख्या में प्रथम बार फेडरेशन के बैनर तले यात्रा करेगा। इस अवसर पर यात्रा के बैनर का विमोचन भी किया गया। विपिन गांधी ने डडूका और आसपास के गांवों के लिए बैनर्स ओर आवेदन पत्र भी भेंट किए। सभी से यात्रा के लिए 20 जून तक अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने आग्रह किया है। इस अवसर पर विपिन गांधी ने फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया के जन्मदिन पर फेडरेशन की ओर से पगड़ी पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। टीम डडूका से नौगामा, कलिंजरा, कुशलगढ़ ओर बांसवाड़ा के लिए प्रस्थान कर गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page