अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा परिषद के तत्वधान में 600 यात्री जैन धर्म के २० तीर्थंकरों की निर्वाण स्थली शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखरजी के लिए इंदौर से रवाना हुए । सात दिवसीय यात्रा की सफलता के लिए आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज ने आशीर्वाद प्रदान किया है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट ।
इंदौर। अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा परिषद के तत्वधान में आज रात 600 यात्री शिप्रा एक्सप्रेस से जैन धर्म के २० तीर्थंकरों की निर्वाण स्थली शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखरजी के लिए इंदौर से रवाना हुए । सात दिवसीय यात्रा की सफलता के लिए आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज ने आशीर्वाद प्रदान किया है।
यह जानकारी परिषद के अध्यक्ष श्री अर्पित वाणी एवं मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने देते हुए बताया कि 18 दिसंबर को सभी सदस्य पर्वत राज की वंदना के पूर्व शिखरजी में विराजित मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे एवं 19 दिसंबर को सभी सदस्य पर्वत राज सम्मेदशिखर जी की वंदना करेंगे। 20 दिसंबर को संतो के सानिध्य में जिनेंद्र अर्चना भक्ति एवं विश्व शांति की भावना से शांति विधान किया जाएगा एवं विधान मंडल पर अर्घ के रूप में चांदी के श्रीफल अर्पित किए जाएंगे।

ये रहे मौजूद
प्लेटफार्म नंबर चार पर सदस्यों को विदाई देने के लिए दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, पुलक चेतना मंच एवं समाज की विभिन्न संस्थाओं के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।













Add Comment