जिनवाणी गुरुकुल की बेटियों कृति, केनी और जिनीशा ने आचार्य विराग सागर जी महाराज के जीवन पर आधारित मूवी बनाकर एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया, जो टॉप 13 में शॉर्टलिस्ट हुई और गर्व के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। पढ़िए विस्तृत खबर…
देशभर की प्रतिभाओं के बीच आयोजित एक राष्ट्रीय फिल्म प्रतियोगिता में जिनवाणी गुरुकुल की तीन बालिकाओं — कृति, केनी और जिनीशा द्वारा तैयार की गई एक प्रेरणादायक फिल्म ने टॉप 13 में स्थान बनाते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया है। यह फिल्म आचार्य विराग सागर जी महाराज के जीवन पर आधारित है।
इस उपलब्धि को न केवल एक पुरस्कार के रूप में, बल्कि पूरे जैन समाज की बेटियों की प्रतिभा, संस्कार और समर्पण के प्रमाण के रूप में देखा जा रहा है। बच्चों की मेहनत, गुरु के प्रति आस्था और भावनात्मक जुड़ाव फिल्म में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है।
गुरुकुल की इस सफलता पर समाज के विभिन्न वर्गों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यह उपलब्धि समस्त जैन समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।













Add Comment