सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से सातवें तीर्थंकर भगवान सुपाश्र्वनाथ के मोक्ष कल्याणक तथा चंद्रप्रभु भगवान का ज्ञान कल्याणक मनाया गया। पढ़िये सन्मति जैन काका की रिपोर्ट…
सनावद । फाल्गुन कृष्णा सप्तमी सोमवार 13 फरवरी को सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से सातवें तीर्थंकर भगवान सुपाश्र्वनाथ के मोक्ष कल्याणक तथा चंद्रप्रभु भगवान का ज्ञान कल्याणक मनाया गया। इस अवसर पर दिनेश पाटनी ने बताया कि सनावद स्थित सुपाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिरजी में श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर के मूलनायक भगवान सुपाश्र्वनाथ की विशेष पूजा कर श्री सम्मेद शिखरजी का विधान किया गया।
इस दौरान सामूहिक अभिषेक के पश्चात् शांति धारा संतोष बाकलीवाल की ओर से की गई। मोक्ष कल्याणक का अध्र्य तथा निर्वाण लड्डू प्रभु के चरणों में समर्पित कर चंद्रप्रभु भगवान के ज्ञान कल्याणक की पूजा कर उनके प्रति श्रद्धा प्रकट की गई। इस अवसर पर रात्रि में आरती एवं भजन का कार्यक्रम रखा गया है। साथ ही संगीता बाकलीवाल, संगीता पाटोदी, सुरेखा पाटनी, मीना बाकलीवाल, विनीता बाकलीवाल, जयश्री जैन, मंजू भुंच, रेखा जैन, किरण लश्करे, खुशखबर पांड्या, चेतना गोधा, कनक पहाडय़िा, गरिमा पाटनी, नरेश पाटनी, जंगलेश जैन, निलेश बाकलीवाल, कमलेश भुच, सत्येंद्र जैन, राजेश चौधरी, जिनेश्वर जैन, गजेंद्र बाकलीवाल, राकेश जैन, धीरेंद्र बाकलीवाल सहित समाज के गणमान्य महिला-पुरुष काफी संख्या में मौजूद थे।













Add Comment