समाचार

भुतबली सागर जी का समाधिमरण : डोल यात्रा 4.30 बजे

इंदौर।आचार्य भगवन विद्यासागर जी के परम शिष्य पूज्य मुनि श्री भुतबली सागर जी महाराज जी की समाधि आष्टा, मध्यप्रदेश में अभी-अभी हो गई है। भुतबली सागर जी ने नेमीनगर जैन कालोनी में चातुर्मास भी किया था। इंदौर दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन ने कहा कि गुरु देव की समाधि होना जैन समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

इन्दर सेठी, कैलाश लुहाड़िया, प्रदीप बडजात्या, राजेश जैन दद्दू ने भी गुरु देव की समाधि पर शोक व्यक्त किया है। डोला आज दोपहर बाद 4:30 बजे किला मंदिर के पास से निकलेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page