जैन धर्म के 22 तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक सभी जैन मंदिरों में बहुत ही भक्ति भाव व हर्षोल्लास से मनाया गया, जिसके अंतर्गत नेमिनाथ भगवान का अभिषेक कर सामूहिक पूजन किया गया। पढ़िए सन्मति जैन काका की रिपोर्ट…
सनावद। जैन धर्म के 22 तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक सभी जैन मंदिरों में बहुत ही भक्ति भाव व हर्षोल्लास से मनाया गया, जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम नेमिनाथ भगवान का अभिषेक कर सामूहिक पूजन किया गया। तत्पश्चात भगवान को निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। इसमें सभी समाजजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर निर्वाण लाड़ू अर्पित किया।

अष्टानिका पर्व होगा शुरू
इंद्र ध्वज मंडल विधान के साथ आठ दिवसीय अष्टानिका का पर्व महोत्सव प्रारंभ होगा। इसके अंतर्गत प्रतिदिन श्रीजी का अभिषेक, पूजन व इंद्र ध्वज मंडलविधान की पूजा होगी। रात्रि में श्रीजी की आरती, भक्ति व शास्त्र प्रवचन होंगे।













Add Comment