समाचार

‘सैल्यूट... निस्वार्थ समाज सेवा को’ आयोजन जयपुर में: महावीर इंटरनेशनल के सेवा के पांच दशक पूरे होने पर होगा भव्य कार्यक्रम


महावीर इंटरनेशनल की स्थापना की स्वर्ण जयंती पर ‘सैल्यूटः पांच दशक की निस्वार्थ समाज सेवा को’ 5 एवं 6 जुलाई को जयपुर के बिड़ला ऑडोटोरियम में होगा। इसमें देश-विदेश के 1400 से प्रतिनिधि मंडल भाग लेंगे। संस्था का गठन 4 जुलाई 1975 को होगा। संस्था में वर्तमान में 350 से अधिक केंद्रों सहित 10 हजार से अधिक वीर-वीरा सदस्य हैं। पढ़िए बांसवाड़ा से यह खबर…


बांसवाड़ा। महावीर इंटरनेशनल की स्थापना की स्वर्ण जयंती पर भव्य आयोजन ‘सैल्यूटः पांच दशक की निस्वार्थ समाज सेवा को’ 5 एवं 6 जुलाई को जयपुर के बिड़ला ऑडोटोरियम में किया जा रहा है। आयोजन की एडवरटाइजिंग एवं प्रचार प्रसार समिति के सदस्य और गवर्निंग काउंसिल मेंबर डूंगरपुर-बांसवाड़ा जोन अजीत कोठिया ने बताया कि इस आयोजन में देश-विदेश से 1400 से अधिक डेलीगेट्स हिस्सा लेंगे। आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए आयोजन, सम्मान, अवॉर्ड, पंजीयन और मीडिया समितियों का गठन किया गया है। 4 जुलाई 1975 को जयपुर में बनी इस अंतरराष्ट्रीय संस्था में वर्तमान में 350 से अधिक केंद्रों सहित 10 हजार से अधिक वीर-वीरा सदस्य हैं।

सेवा के यह हैं खास प्रकल्प

पूरे देश के एमआई सेवा कार्यों का प्रबंधन रीजन, जोन्स एवं केंद्रों के माध्यम से किया जाता है। रक्तदान, मरणोपरांत नेत्रदान, देहदान, नेत्र लैंस प्रत्यारोपण चयन शिविर, बेबी किट वितरण, सेनेटरी नेपकीन वितरण, पर्यावरण संरक्षण, रात्रि चौपाल, स्वास्थ्य जागरण, संभागीय एवं राष्ट्रीय अधिवेशन, कपड़े की थैली मेरी सहेली जैसे कई बहुआयामी कार्यों का आयोजन एमआई केंद्रों द्वारा वर्ष पर्यंत किया जाता है।

इनके सानिध्य में शामिल होंगे आयोजन में 

वागड़ जोन डूंगरपुर-बांसवाड़ा से भी एक बड़ा प्रतिनिधि मंडल जोन चेयरमैन पृथ्वीराज जैन, गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया डडूका, विनोद दोशी डूंगरपुर, ट्रस्टी डुंगरलाल पटेल डूंगरपुर, जोन सचिव विनोद दोसी, जोन कॉर्डिनेटर नयनेश जानी, सुरेश गांधी, विजय जैन, प्रीतल पंड्या, भुवनेश्वरी मालोत, महेंद्र जैन, दिलीप दोसी, सतीश जैन, कल्पना जैन, तिलक नंदिनी जैन, परेश पंड्या, सुंदरलाल पटेल तथा अनिल जैन तलवाड़ा के नेतृत्व में महावीर इंटरनेशनल के स्वर्ण जयंती आयोजन में हिस्सा लेगा। कोठिया ने सभी सेंटर्स से आयोजन एवं अवॉर्ड समितियों द्वारा जोन चेयरमैन पृथ्वीराज जैन के माध्यम से वांछित रिपोर्ट्स शीघ्र प्रेषित करने आग्रह किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page