समाचार

साहिल जैन हुए सम्मानित : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन में हुआ सम्मान 


प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन में शिखरजी स्वच्छता समिति मधुबन ने साहिल जैन को समाज के लिए श्रेष्ठ कार्य करने के लिए सम्मानित किया । इस अवसर पर साहिल जैन ने समिति के निस्वार्थ कार्यों की प्रशंसा की और हर-संभव सहयोग देने का वचन दिया ।


मधुबन । जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन में मंगलवार को शिखरजी स्वच्छता समिति मधुबन ने साहिल जैन को सम्मानित किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री शिखरजी स्वछता समिति के सदस्यों द्वारा मधुबन में अच्छा काम किया जा रहा है। उन्होंने समिति को हर संभव सहयोग देने का भी वचन दिया, उन्होंने समिति के निस्वार्थ कार्यों के प्रति आभार प्रकट किया, साथ ही कहा की वह लोगो तक समिति के कार्यों को पहुंचाएंगे जिससे तीर्थ ओर भी स्वच्छ और निर्मल बन सके। श्री शिखरजी स्वछता समिति ने भी साहिल जैन को कार्यालय में आमंत्रित कर उनको सम्मानित किया।

ये रहे मौजूद 

समिति के अध्य्क्ष तेजनारायण महतो ने साहिल जैन को तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही समिति के सचिव ने शॉल और श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। वही कार्यक्रम के आखरी में समिति के सभी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि साहिल जैन को समिति के संरक्षक बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साहिल जैन ने भी पद को स्वीकार करने की स्वीकृति दी। अंत मे समिति के सभी लोगो ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका अभिवादन किया। वही मौके में समिति के संरक्षक कैलाश प्रसाद अग्रवाल, विद्या भूषण मिश्र भरत साहू, विनोद कुमार, अभिषेक सहाय, दिलीप कुमार रंजीत कुमार सिंह कार्यालय प्रबंधक संतोष मौजूद थे ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page