समाचार

गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया : झुग्गी झोपड़ी के बच्चे भी हुए शामिल 


अम्बाह में गणतंत्र दिवस समारोह इस बार मिसाल बन गया। समारोह में कुछ समाजसेवियों के प्रयास से झोपड़ी में रहने वाले बच्चों ने भी दी रंगारंग प्रस्तुति दी । पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट । 


अम्बाह । गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार झुग्गी झोपड़ी के बारह बच्चे शामिल होकर फूले नहीं समा समाये, बच्चों के परिजन भी बहुत खुश थे । इस अनूठी पहल के लिए सहमति देने वाले एसडीएम अरविंद माहौर की हर तरफ़ प्रशंसा हो रही है । वहीं इस कार्य को अंज़ाम तक पहुंचाने वाले समाजसेवी सुधीर आचार्य (मास्टर ट्रेनर मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान ) और आचार्य आनंद टीम को भी भरपूर सराहना मिल रही है।

झोपड़ी में रहने वाले बच्चों ने दी प्रस्तुति 

उल्लेखनीय है कि झुग्गी झोपड़ी वासियों को आचार्य आनंद टीम के साथ एसडीएम अरविंद माहौर कम्बल वितरित करने गए थे, यहीं सुधीर आचार्य ने इन बच्चों की प्रतिभा से एसडीएम को परिचित कराया और उन्हें कार्यक्रम में शामिल करने की इच्छा जताई। एसडीएम अरविंद माहौर ने इन बच्चों से वार्तालाप कर उन्हें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने की अनुमति दी,। इसके बाद सभी बारह बच्चों को तीन दिन ब्राइट कैरियर एकेडमी में आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराकर बुलाया गया और कोरियोग्राफर पूजा यादव द्वारा देशभक्ति प्रस्तुति तैयार करायी गई। समाजसेवी सुधीर आचार्य ने बच्चों के लिए ड्रेस, जूते,मौजे आदि उपलब्ध कराये और कार्यक्रम उपरांत उन्हें ही भेंट कर दिए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page