समाचार

गणतंत्र दिवस और वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन: सभी राज्यों के लोक नृत्य ने दर्शकों का मनमोहा 


दिगंबर जैन गणतंत्र दिवस समारोह सह वार्षिक खेल उत्सव श्री दिगम्बर जैन विद्यालय ग्राउंड में मनाया गया। इस समारोह का झंडा वंदन मुख्य अतिथि एवं झंडावंदन कर्त्ता समाज के उपमंत्री नरेंद्र झांझरी ने किया। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने बड़े ही रोचक ढंग से गणतंत्र दिवस समारोह में देश भक्ति नृत्य एवं नाटक कर इस कार्यक्रम में चार चांद लगाए। झुमरी तिलैया से पढ़िए, राजकुमार जैन अजमेरा और नवीन जैन की यह खबर…


झुमरीतिलैया। दिगंबर जैन गणतंत्र दिवस समारोह सह वार्षिक खेल उत्सव श्री दिगम्बर जैन विद्यालय ग्राउंड में मनाया गया। इस समारोह का झंडा वंदन मुख्य अतिथि एवं झंडावंदन कर्त्ता समाज के उपमंत्री नरेंद्र झांझरी ने किया। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने बड़े ही रोचक ढंग से गणतंत्र दिवस समारोह में देश भक्ति नृत्य एवं नाटक कर इस कार्यक्रम में चार चांद लगाए। कार्यक्रम में सभी राज्यों के लोक नृत्य को दिखाया गया। जिसकी अभिभावकों ने सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र जैन झांझरी ने विद्यालय के सफल संचालन पर विद्यालय कमेटी की प्रशंसा की तथा देश के नौजवानों को भावांजलि प्रदान की। विद्यालय की सहसंयोजिका रीता जैन सेठी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सहयोगियों की सराहना कर विद्यालय में पठन पाठन का कार्य और भी बेहतर हो, इस पर जोर दिया और उन्होंने कहा जल्द ही वह दिन आएगा। जब विद्यालय जिला का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय वन कर समाज का नाम रोशन करेगा।

इन विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में लिया भाग 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुस्कान, दिव्या, आरोही, सृष्टि, नव्या, नंदनी, राजवीर, शिवासी, रूही, सीतमा, खुशी, शालनी, आव्या आदि ने सभी अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यालय के मार्च पास्ट एवं ड्रम का भी बच्चों ने संचालन किया। विद्यालय में क्लास एलकेजी से क्लास 9वीं तक के छात्रों के लिए रेस का आयोजन किया गया। जिसमे रिले रेस, हडल रेस, थ्रीलेग, सैक रेस, सिलो साइकिल रेस, बनाना रेस आदि का शामिल थीं। जिसमें भास्कर, रिशु, ऋषभ, आशीष, रिदान, सूर्या, लकी, शुभम, पीयूष, श्रेयश, माही, इशिका, रूही, जीविका, सिद्धि, प्रियंका, कावेरी, दीपांशी, राजनंदिनी, खुशबू प्राची, यश, श्याम, ऋषभ, प्रतीक, अमोल, नायक, मीनल, अनुराग, आशीष, सौरभ सोनी आदि छात्रों ने भाग लिया।

विजेता बच्चों को मैडल प्रदान कर किया सम्मानित 

प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्रों को प्रबंधन समिति से मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लक्की ड्रॉ रहा। जिसके अंतर्गत पूरा कार्यक्रम देखने वाले 6 अभिभावकों को लक्की ड्रॉ के माध्यम से उपहार दिया गया। विद्यालय के सुपरवाइजर मुरारी सिंह, इंचार्ज अभिषेक जैन ने गणतंत्र दिवस की शुभकमानाएं दीं। इस मौके पर जैन समाज से सुरेंद् काला (कोषाध्यक्ष), राज छाबड़ा (सह मंत्री), सुनील सेठी (भंडार मंत्री), सुशील छाबड़ा (मार्ग निर्देशक), नरेश छाबड़ा, प्रदीप जैन छाबड़ा (भू दातार), राजीव छाबड़ा (अध्यक्ष जैन युवक समिति), सुनील छाबड़ा (संयोजक विद्यालय कमेटी), पियूष कासलीवाल, किरण सेठी ,ईशान कासलीवाल (सह संयोजक विद्यालय कमेटी) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

यह शिक्षक गण मौजूद रहे 

इस कार्यक्रम में सुप्रिया गौरव ,वसंत कुमार, मानसी जैन, ब्रजेश कुमार, विनय गिरी, राकेश शर्मा, ऋतु जैन, अंजलि, सोनल जैन, कोमल वर्णवाल, वर्षा कुमारी, मुस्कान गुप्ता, संजना सिंह, मुस्कान सिंह, हजरा मैंम, जूहीसिंह, सौम्या जैन, ममता जैन, चांदनी कुमारी, प्रतीक्षा सिंह, सूरज प्रकाश, राहुल कुमार, सतीश सिन्हा, अरुण सर, चौरसिया सर, शुभम दारूका, आयुषसिंह आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page