समाचार

गिरनार पर्वत याचिका पर गुजरात मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट : जैन समाज में ख़ुशी की लहर 


गिरनार पर्वत जैन तीर्थ स्थल से संबंधित याचिका पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा ने गुजरात के मुख्यसचिव से 7/2/24 तक मामले को देखकर रिपोर्ट मांगी है । इस बात से जैन समाज में ख़ुशी की लहर है और इसे जैन एकता की जीत के तौर पर देखा जा रहा है । पढ़िए राजेश जैन दद्दू इंदौर की रिपोर्ट 


इंदौर । गिरनार पर्वत जैन तीर्थ स्थल की पवित्रता, रखरखाव, पहचान और जैन समाज को स्वतंत्रता पूर्वक पांचवीं टोंक पर अपनी मान्यताओं के अनुसार धार्मिक पूजा पाठ आदि धार्मिक क्रियाएं करने वाली याचिका पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा ने गुजरात के मुख्यसचिव से 7/2/24 तक मामले को देखकर रिपोर्ट मांगी है ।

इस खबर से जैन समाज में खुशी की लहर है । विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन,सलेक चन्द्र जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा की अल्पसंख्यक आयोग ने मामले को संज्ञान में लेकर सरकार से जवाब मांगा है ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
24
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page