Uncategorized

तीर्थ चक्रवर्ती मुनिसंघ के सान्निध्य में देवोदय तीर्थ पंचकल्याणक महोत्सव के प्रमुख पात्र चयनित : धर्म ही सहारा, जिस पर संशय करना अहितकारी -मुनि सुधासागर


श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र, क्षेत्रपाल मंदिर ललितपुर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए तीर्थचक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज ने कहा कि धर्म मार्ग ही सबसे श्रेयस्कर मार्ग है। धर्म पर संशय करना अत्यंत अहितकारी है। उन्होंने कहा कि धर्म ही मनुष्य का एकमात्र सहारा है, जो पतित को पावन बनने का मार्ग दिखाता है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


ललितपुर। श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र, क्षेत्रपाल मंदिर ललितपुर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए तीर्थचक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज ने कहा कि धर्म मार्ग ही सबसे श्रेयस्कर मार्ग है। धर्म पर संशय करना अत्यंत अहितकारी है। उन्होंने कहा कि धर्म ही मनुष्य का एकमात्र सहारा है, जो पतित को पावन बनने का मार्ग दिखाता है। धर्म के माध्यम से व्यक्ति को अच्छे और बुरे का ज्ञान होता है तथा वह पापों से बचकर अपने जीवन का कल्याण कर सकता है।

मुनि श्री ने कहा कि मनुष्य के जीवन में प्रत्येक क्षण उतार-चढ़ाव और परिवर्तन होते रहते हैं, इसलिए हमें अपने कर्मों को सद्कार्यों से जोड़ना चाहिए। उन्होंने धर्म के मार्ग को कल्याणकारी और श्रेयस्कर बताते हुए कहा कि वास्तव में कोई भी वस्तु पूर्णतः अच्छी या बुरी नहीं होती। श्रावक जीवन में व्यक्ति कई बार पापों से नहीं बच पाता और भूलवश पापों में फँस जाता है, किंतु वास्तविक शांति धर्म में ही निहित है।

धर्मसभा के शुभारंभ में मुनि श्री सुधासागर महाराज का पादप्रक्षालन आशीष कुमार नितन जैन, गौसलपुर द्वारा किया गया। महिला मंडल द्वारा संगीतमय पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तिभाव से अर्घ समर्पित किए गए। इससे पूर्व प्रातःकाल प्रभु अभिषेक के उपरांत शांतिधारा संदीप सर्राफ (अलंकार ज्वैलर्स), निर्मल कुमार जैन एडवोकेट (कुम्हैंडी), डॉ. अक्षय टडैया तथा अशोक जैन (दैलवारा परिवार) द्वारा संपन्न की गई।

धर्मसभा का संचालन महामंत्री आकाश जैन (एवी गैस) ने किया। मुनि संघ के सान्निध्य में आगामी 28 मार्च से देवोदय तीर्थ में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रमुख पात्रों का चयन ब्रह्मचारी प्रदीप भैया सुयश के संयोजन में किया गया।

इस अवसर पर सुलोचना जैन एवं अखिलेश जैन गदयाना को भगवान के माता-पिता, संजीव जैन एवं राजीव जैन ‘लकी’ को सौधर्म इन्द्र तथा सुरेशचंद जैन एवं संजीव जैन (सीए) को महायज्ञनायक के रूप में चयनित किया गया।

इसके अतिरिक्त धनपति कुबेर के रूप में सुनीता जैन एवं अशोक जैन (जाखलौन), भरत चक्रवर्ती के रूप में मनीषा जैन एवं जितेंद्र जैन (मुच्छड़, लागौन), बाहुबली इन्द्र के रूप में विनीत जैन एवं सुधा जैन (वीके गंगचारी), राजा श्रेयांस के रूप में अनीता एवं अनिल जैन (अंचल), राजा सोम तथा ध्वजारोहणकर्ता के रूप में संदीप सम्यक सर्राफ (अलंकार ज्वैलर्स) का चयन किया गया।

विधिनायक के रूप में ज्योति जैन, राकेश एवं अंशुल जैन (वडकुल), ईशान इन्द्र के रूप में रूबी जैन एवं संजय मोदी, सानत इन्द्र के रूप में देवेंद्र सर्राफ एवं गुलशन जैन (निहारिका साड़ी), ब्राह्मेन्द्र के रूप में विजय कुमार एवं गौरव जैन ‘टोनू’ (चिगलौआ), लानत्व इन्द्र के रूप में कोमलचंद एवं शैलेन्द्र जैन ‘वीटू’, ब्रह्मोत्तर इन्द्र के रूप में पवन जैन एवं मयंक (इलेक्ट्रॉनिक), तथा शुक इन्द्र के रूप में सनत कुमार एवं चंद्रेश जैन (मंडी बामौरा परिवार) चयनित हुए। इसके अतिरिक्त अनेक श्रावकों ने भी इन्द्र-इन्द्राणी के रूप में महोत्सव में सम्मिलित होने की अपनी स्वीकृति प्रदान की। धर्मसभा में प्रमुख रूप से चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी के अध्यक्ष हुकुमचंद ‘काका’, भागचंद जैन (सांगानेर), जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन (खजुरिया), मंदिर प्रबंधक पंकज जैन मोदी, अशोक दैलवारा, धार्मिक आयोजन संयोजक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन ‘रिंक’, श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, राजेन्द्र जैन (धनवारा), मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, संजीव जैन (ममता स्पोर्ट), जिनेन्द्र जैन (डिस्को), संजीव जैन (सीए), गौरव जैन ‘टोनू’, नरेन्द्र जैन ‘छोटे पहलवान’, मुकेश सर्राफ, सतीश जैन ‘बंटी’, मनोज जैन (बबीना), अजय जैन (साइकिल), अभिषेक अनौरा, वीणा जैन, अनीता मोदी, सुषमा जैन, सुधा सिमरैया, ममता मोहनी, संगीता नायक सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सायंकाल जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम आलोक जैन शास्त्री के संयोजन में आयोजित किया गया, जिसमें अनेक श्रावकों ने अपनी शंकाओं का समाधान निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज से प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने धर्म से जुड़ने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। महामंत्री आकाश जैन के अनुसार 16 मार्च को प्रातः 8:30 बजे आगामी 8 अप्रैल से शांतोदय तीर्थ चांदपुर जहाजपुर में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों का चयन किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page