समाचार

धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर एवं सम्मान समारोह संपन्न बच्चों के साथ महिलाओं ने भी जैन धर्म के गुण विषयों का ज्ञान अर्जन किया


श्री हसायन वाले बाबा पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, सिकंदरा आगरा में आज श्री दिगम्बर जैन पद्मावती पुरवाल जनकल्याणकारी समिति द्वारा धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर एवं सम्मान समारोह संपन्न आयोजित किया गयाl पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट । 


श्री हसायन वाले बाबा पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, सिकंदरा आगरा में आज श्री दिगम्बर जैन पद्मावती पुरवाल जनकल्याणकारी समिति, आगरा द्वारा 19 मई 2024 से 28 मई 2024 तक धार्मिक संस्कार व शिक्षण शिविर आयोजित किया गयाl आज पुरस्कार वितरण व शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर पंडित अरुण शास्त्री जी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों में यदि धार्मिक संस्कार जगाने का प्रयास किया जाए तो उनमें अच्छे गुणों का पनपना सहज हो जाएगा और अच्छे गुणों से ही सुसंस्कारित जीवन बन सकता है।

इसमें करीब 95 बच्चों के साथ-साथ महिलाओं ने भी जैन धर्म के गुण विषयों का ज्ञान अर्जन करने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जनकल्याणकारी समिति ने अध्यापक श्री अरूण कुमार जैन, सुधीर कुमार जैन, किरण जैन, रचना जैन, माया छाबड़ा और संयोजक का सम्मान किया गया l समाज अविनि कुमार एवं मुकेश जैन ने अपने उद्भोधन में शिविर की सफलता के लिए सभी बच्चों और उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिया। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह प्रारंभ हुआ जिसमें सभी ग्रुप के प्रथम, दितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ स्टूडेंट्स ऑफ़ शिविर और शिविरार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए l इस मौके पर मन्दिर प्रबन्ध समिति अध्यक्ष उमेश कुमार जैन, मंत्री सुशील कुमार जैन, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार जैन, कल्याणकारी समिति अध्यक्ष अविनि कुमार जी जैन महामन्त्री मुकेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष वैभव जैन, सहयोगी सुभाष चंद्र जैन जिनेन्द्र कुमार जैन, सुमेर चन्द्र जैन, अभय जैन मीडिया राहुल जैन प्रभारी राहुल जैन मौजूद थे l

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page