श्रीफल जैन न्यूज की संपादक रेखा संजय जैन ने यंग जैन स्टडी के जैन बाल शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह देख कर खुशी है कि इस शिविर में हर 30 बस में 2000 से अधिक बच्चे रोज आ रहे हैं। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। श्रीफल जैन न्यूज की संपादक रेखा संजय जैन ने यंग जैन स्टडी के जैन बाल शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह देख कर खुशी है कि इस शिविर में 30 बस में 2000 से अधिक बच्चे हर रोज आ रहे हैं। पिछले 10 वर्ष से इस आयोजन को लगातार करना कोई छोटी बात नहीं है। यहां बच्चों को शिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें सुबह अभिषेक से लेकर जो पाठ-पूजा होती है, उन्हें कहानी के द्वारा समझाया जा रहा है। आज के वातावरण में लौकिक शिक्षा के साथ-साथ धर्म का ज्ञान होना जरूरी है।
उन्होंने यह भी कहा कि लौकिक शिक्षा बच्चों को बाहरी वातावरण की समझ देती है लेकिन धार्मिक शिक्षा के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन होना जरूरी है। प्रकाश छाबड़ा, अजय मेहता और अखिलेश जैन जो काम कर रहे हैं, वह सराहनीय है। बच्चे अगर अध्यात्म से जुड़े होंगे तो गलत दिशा में जाने से रुकेंगे। संस्कार का ज्ञान होने से उन्हें भय रहेगा कि उन्होंने जो गलत काम किया है, उसका क्या असर होगा।













Add Comment