सागर जिले की तहसील शाहगढ़ की आर्यिका मां गुणमति अदावन परिवार में एक नहीं बल्कि दो परीक्षार्थियों ने पीएससी की परीक्षा पास कर ली। पढ़िए मनीष विद्यार्थी सागर की रिपोर्ट…
सागर। जिस घर में कोई पीएससी परीक्षा पास कर ले तो परिवार और रिश्तेदारों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। सागर जिले की तहसील शाहगढ़ की आर्यिका मां गुणमति अदावन परिवार में एक नहीं बल्कि दो परीक्षार्थियों ने पीएससी की परीक्षा पास कर ली। बहिन का चयन डिप्टी कलेक्टर तो भाई का चयन जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। दोनों आपस में सगे भाई-बहन हैं। भाई बहन दोनों ने पहली ही कोशिश में ये सफलता हासिल की।
ग्रामीण इलाके से रखते हैं ताल्लुक
इस परीक्षा में भाई सिद्धार्थ जैन जिला शिक्षा अधिकारी पद पर चयनित हुए जबकि बहन समीक्षा 15 वीं रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर पद पर सफल हुई खास बात है कि ग्रामीण इलाके से ताल्लुक रखने वाले समीक्षा और सिद्धार्थ ने नागपुर ,जबलपुर, इंदौर में पढ़ाई की बगैर किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी के जरिए मुकाम हासिल किया, समीक्षा और सिद्धार्थ की माता-पिता शाहगढ़ में रहते हैं और एक कपड़े की दुकान चलाते हैं।
पिता ने कहा- मेरा सपना पूरा हो गया
पिता संजय अदावन का कहना है कि उन्होंने अपने बच्चों के लिए जो सपना देखा था वह आज पूरा हुआ है, जबकि मां अनिता जैन कहती हैं कि उनकी दो बेटियां हैं और एक बेटा है, उन्होंने बेटी और बेटे में कभी कोई फर्क नहीं किया और लगातार पढ़ाई के लिए मोटिवेट करती रहती थी, जिसके चलते आज बच्चों ने जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

क्षेत्र की लड़कियों के लिए बनना चाहतीं उदाहरण
वहीं पीएससी में 15 वीं रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर बनी समीक्षा जैन का कहना है कि अपने क्षेत्र की लड़कियों के लिए एक उदाहरण पेश करना चाहती हैं कि बच्चियां पढ़ाई करें और उनकी तरह बनें,उन्होंने कहा है कि डिप्टी कलेक्टर बनने के बाद भी उनका लक्ष्य होगा कि सरकारी योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन हो और खास तौर पर बालिकाओं की शिक्षा के लिए आगे काम करेंगी, वहीं पीएससी में चयनित भाई सिद्धार्थ जैन का कहना है कि जिला शिक्षा अधिकारी पद पर चयनित होने के बाद वे सरकार की सब पढ़े सब बड़े , शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वित करेंगे और गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे यह सुनिश्चित कराएंगे, पीएससी में चयनित समीक्षा ने नवोदय विद्यालय खुरई से इंटर की परीक्षा पास करने के बाद सागर से फार्मेसी पूरी की तभी उन्होंने डिप्टी कलेक्टर बनने का लक्ष्य बना लिया था कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने यह कामयाबी हासिल की।
एकाग्र होकर तैयारी करें तो सफलता निश्चित
भाई-बहन का कहना है कि तैयारी के समय दोनों एक दिन से पढ़ाई में मदद करते थे। वह मोटिवेट करते थे। उनका कहना है कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि एमपीपीएससी में जरुर सफल होंगे। उनका कहना है कि अगर एकाग्र होकर तैयारी करें तो निश्चित तौर पर उन्हें सफलता मिलेगी। डिप्टी कलेक्टर बनी बहिन और जिला शिक्षा अधिकारी बने भाई दोनों अपनी इस उपलब्धि से जहां बेहद खुश नजर आ रहे हैं, वही पूरे गांव में जश्न का माहौल है, देर रात तक बधाई देने वालों उनके घर पर तांता लगा हुआ था, और अदावन परिवार के भाई बहन दोनों का एक साथ पी एस सी में चयन होने पर गांव में खुशियां मनाई गई।
अमरमऊ का बेटा संदीप जैन जीएसटी कमिश्नर बना
एमपी पीएससी का रिजल्ट अमरमऊ गांव में खुशियों की सौगात लेकर आया। संदीप कुमार जैन ने पीएससी चयनित होने पर उन्होंने जिले का मान बढ़ाया है। संदीप जैन को जीएसटी कमिश्नर के पद पर चयनित किया गया है। उनके पिता सूरज का निधन हो गया था मां श्रीमती माया जैन एक कुशल ग्रहणी है, इसके अलावा बड़ा भाई और एक छोटी बहिन है जिसे 12वीं मेरिट सूची में शामिल होने पर मुख्यमंत्री से लेपटॉप मिल रहा है।
सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र के अमरमऊ गांव के पूर्व सरपंच हुकम चंद जैन के भतीजे संदीप जैन ने प्राथमिक शिक्षा स्थानीय सरस्वती ज्ञान मंदिर में उनसे प्राप्त की और लघु सम्मेद शिखर स्थित सिद्धायत्न में दसवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद मैं 11वीं और 12वीं में पढ़ने के लिए जयपुर के जैन सस्थान में पढ़ाई की। इसके बाद अपने मां श्रीमती माया जैन से प्रेरणा लेकर इंदौर में सिविल सेवा के लिए तैयारी करने लगे।संदीप ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता बड़े भाई और परिवार को दिया है।
मड़देवरा का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर
शाहगढ़ से महज 5 किलो मीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत मड़देवरा के आयुष जैन पहली बार में के प्रयास में 13वींं रैंक हासिल की उन्होंने घर पर रहकर सेल्फ स्टडी कर पूरी तैयारी से सफलता हासिल की। आयुष के पिता श्री भागचंद जैन बीच निगम में कार्यरत हैं मां श्रीमती आशा जैन कुशल ग्रहणी है। छोटी बहन आयुषी जैन कृषि उपज मंडी में उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ है। और वर्तमान निवास नेहा नगर सागर है।
पीएससी चयनित प्रतिभाओं का सम्मान
पिछले 10 वर्षों से तहसील प्रेस क्लब के तत्वावधान में बंडा विधानसभा के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर रही है। आज शाहगढ़ क्षेत्र के पीएससी चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया । प्रतिभा सम्मान सम्मान समिति के निदेशक पं. अशोक तिवारी ,अध्यक्ष प्रकाश जैन अदावन पत्रकार ,संयोजक मनीष विद्यार्थी ने सम्मान किया।













Add Comment