हंसदास मठ में 4 से 6 अक्टूबर तक तीन दिवसीय निःशुल्क गरबा उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दीपावली शॉपिंग मेला भी लगेगा। सकल दिगंबर जैन समाज युवा वेलफेयर सोसायटी इंदौर और दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एकता द्वारा पहली बार संपूर्ण समाजजन के लिए निःशुल्क गरबा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। हंसदास मठ में 4 से 6 अक्टूबर तक तीन दिवसीय निःशुल्क गरबा उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दीपावली शॉपिंग मेला भी लगेगा। सकल दिगंबर जैन समाज युवा वेलफेयर सोसायटी इंदौर और दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एकता द्वारा पहली बार संपूर्ण समाजजन के लिए निःशुल्क गरबा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार एक विशेष बात यह है कि कचनेर वाले बाबा के इतिहास पर स्पेशल प्रस्तुति भी होगी। आयोजक प. योगेन्द्र महंत और राहुल सेठी ने बताया कि यह तीन दिवसीय आयोजन 4 से 6 अक्टूबर तक आयोजित होगा।
पहले दिन, 4 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे मंगलाचरण के साथ गरबा उत्सव की शुरुआत होगी, जिसके बाद रात 11 बजे तक सतत गरबा आयोजन चलता रहेगा। इस आयोजन को पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है, जिसमें प्रशिक्षण के साथ गरबा करने और देखने वाले सभी के लिए यह अवसर है। एक साथ 970 युवतियों, महिलाओं और युवकों के साथ गरबा किया जाएगा। सभी को गुजरात पैटर्न पर प्रशिक्षण कोरियोग्राफर ओशिन तलाटी और लक्ष्या जैन द्वारा दिया गया है। अध्यक्ष सोनम जैन, महासचिव प्रभा जैन, मार्गदर्शक सुयश जैन और पूजा कासलीवाल ने बताया कि गरबा आयोजन के अंतिम दिन, 6 अक्टूबर को कचनेर वाले बाबा श्री पारसनाथ जी के इतिहास पर आधारित स्पेशल गरबा प्रस्तुति होगी। इसमें प्रभु की प्रतिमा का जमीन से निकलना, खंडित होना और फिर जुड़ने का पूरा विवरण नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। तीनों दिन विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी।













Add Comment