दानवीरों की धरती के सपूत, मारवाड़ के वीर व जैन समाज के अनमोल रत्न, समाज शिरोमणि दानवीर भामाशाह रामलाल फूलचंद गांधी मेहता को एक सादे समारोह में सम्मानित किया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
भीनमाल। दानवीरों की धरती के सपूत, मारवाड़ के वीर व जैन समाज के अनमोल रत्न, समाज शिरोमणि दानवीर भामाशाह रामलाल फूलचंद गांधी मेहता को एक सादे समारोह में सम्मानित किया गया। मीडिया प्रभारी जीवन लाल जैन ने बताया कि कार्यक्रम में आस्था रोटी बैंक इंदौर के संचालक अनिल जैन ने महंत शिव गिरी जी भाडू मठ जिला जालौर के मुख्य आतिथ्य में अभिनंदन पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर गांधी मेहता को मालवा जीव दया रत्न सम्मान से सम्मानित किया।
इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। रामलाल गांधी मेहता की इस उपलब्धि पर अनेक लोगों ने उन्हें बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं। इसी कड़ी में भैरव अमृत फाउंडेशन के अध्यक्ष अमृतलाल कटारिया सिंघवी मुंबई, बालोतरा ने भी बधाई देते हुए मुक पशुओं की सेवा करने की बात कही। रामलाल गांधी मेहता को अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी ने भी बधाइयां दीं।













Add Comment