समाचार

अपनाघर में 72 प्रभुजी संग मनाया रक्षाबंधन का पर्व : महावीर इंटरनेशनल के सदस्यों ने सेवा भाव से बांधी राखी


अजमेर के अपनाघर में महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा व वीर सदस्यों ने 72 प्रभुजी के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। तिलक, राखी, मिष्ठान और फलों के साथ यह कार्यक्रम सेवा, प्रेम और भाईचारे के भाव से सम्पन्न हुआ। पढ़िए वीर सुभाष पहाड़िया की ख़ास रिपोर्ट…


अजमेर स्थित अपनाघर में रक्षाबंधन का पर्व इस बार कुछ खास अंदाज में मनाया गया। महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा और वीर सदस्य एक साथ यहां पहुंचे और 72 प्रभुजी के माथे पर तिलक लगाया, राखी बांधी और मुँह मीठा कराया। इसके बाद सभी को फलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य था — “सबकी सेवा, सबको प्यार, जीवो और जीने दो”। आयोजकों का मानना है कि दोस्ती और भाईचारे का रिश्ता जाति, धर्म, उम्र या वर्ग का भेदभाव नहीं करता, बल्कि निःस्वार्थ सेवा ही इसे जीवनभर कायम रखती है।

कार्यक्रम में वीरा सचिव शारदा वीर सोहनलाल वर्मा, वीर अध्यक्ष रामावतार गोयल, वीर सचिव अजित पहाड़िया, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश जैन के सानिध्य में वीरा विजय कोर, वीर नंदकिशोर बिडसर, वीरा सुनीता, वीरा कोमल गंगवाल, वीरा सरला खटोड, वीर तेजकुमार बडजात्या, वीर संपत बगड़िया, वीर सुरेंद्र सिंह दीप्पूरा, कोषल्या अग्रवाल, सेवादार प्रमुख धनश्याम जी गुजर और अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी प्रभुजी के चेहरों पर खुशी और संतोष देखकर उपस्थित सभी सदस्यों को अपार प्रसन्नता हुई। कार्यक्रम का समापन सेवा और प्रेम के भाव के साथ हुआ, जिसने वहां मौजूद सभी के दिल को छू लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page