समाचार

लालकिले पर राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर लौटे राकेश चौधरी का भव्य स्वागत : किसानों और समाज सेवा के लिए मिला प्रधानमंत्री से सम्मान, महावीर इंटरनेशनल परिवार ने किया अभिनंदन


डीडवाना-कुचामन जिले के राजपुरा ग्राम निवासी राकेश चौधरी और मनोहरी देवी को किसानों और समाज सेवा में योगदान के लिए 15 अगस्त 2025 को लालकिले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया गया। उनके सम्मान में महावीर इंटरनेशनल परिवार ने कुचामन सिटी में स्वागत समारोह आयोजित किया। पढ़िए वीर सुभाष पहाड़िया की खास रिपोर्ट…


डीडवाना कुचामन जिले के राजपुरा ग्राम निवासी राकेश चौधरी और मनोहरी देवी को इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लालकिले पर विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। किसानों की आय वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह राष्ट्रीय गौरव उन्हें राष्ट्रीय औषधीय पौधा बोर्ड, आयुष मंत्रालय की अनुशंसा पर प्राप्त हुआ।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी परिवार ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर साफा व माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर गवर्निंग काउंसिल मेम्बर वीर सुभाष पहाड़िया, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश गंगवाल, वीर तेज कुमार बडजात्या, वीर संपत बगड़िया, वीर संदीप पांड्या, युवा केंद्र से अध्यक्ष वीर आनंद, वीरा आशा सेठी, वीर पारस, वीरा नेहा पहाड़िया, वीर विशाल पाटोदी, वीर आशीष, वीरा दीप्ति झांझरी, वीरा नीतू पाटनी, वीर मनीष अजमेरा व वीर प्रवीण डोसी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

किसानों की आजीविका व जीवन स्तर में सुधार किया 

श्री राकेश चौधरी ने कृषिदूत विश्व विकास फाउंडेशन के माध्यम से वेस्ट टू वेल्थ, प्राकृतिक संसाधनों और जीव-जंतु व वनस्पति आधारित तीनों विकास मॉडल को अपनाकर हजारों किसानों की आजीविका व जीवन स्तर में सुधार किया है। वहीं, मनोहरी देवी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज सेवा में प्रेरणादायक योगदान दिया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page