समाचार

राजीव जैन को सर्वश्रेष्ठ पार्षद का सम्मान : इंदौर के समाज के लिए है गर्व का पल


वार्ड क्रमांक 50 के पार्षद जैन समाज के गौरव राजीव जैन को मां अहिल्या की नगरी इंदौर के सर्वश्रेष्ठ पार्षद का अवार्ड मिला। केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने राजीव जैन को सर्वश्रेष्ठ पार्षद के पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पर समाजजनों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन समाज इंदौर के लिए बहुत गर्व का पल है। समाजसेवा में गहरी पैठ रखने वाले राजनीतिक जीवन में एक कार्यकर्ता के रूप में विधानसभा क्रमांक 5 में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विधायक महेन्द्र हार्डिया के सबसे चहेते वार्ड क्रमांक 50 के पार्षद जैन समाज के गौरव राजीव जैन को मां अहिल्या की नगरी इंदौर के सर्वश्रेष्ठ पार्षद का अवार्ड मिला। इस पर समाजजनों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने राजीव जैन को सर्वश्रेष्ठ पार्षद के पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस अवसर दिगंबर जैन समाज के सभी गणमान्य सदस्य डॉ. जैनेन्द्र जैन महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, सुशील पांड्या, नरेंद्र वेद, हंसमुख गांधी, टीके वेद, राजीव जैन बंटी, मंयक जैन, भूपेंद्र जैन एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, श्रीफल न्यूज की संपादक रेखा संजय जैन, महिला परिषद की मुक्ता जैन आदि समाज श्रेष्ठियों ने बधाई दी है और कहा कि नेमी प्रभु के आशीर्वाद से निरंतर आगे बढ़ते रहे। हम सभी यही कामना करते हैं कि आप सदैव ऐसे ही निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर होते रहे और राष्ट्र सेवा के साथ-साथ समाज का भी मान सम्मान बढ़ते रहें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page