समाचार

राजस्थान सरकार ने भगवान ऋषभदेव जन्मकल्याणक मनाने की दी मंजूरी: जन्म और दीक्षा कल्याणक मनाने संबंधित आदेश पारित 


राजस्थान के शिक्षा विभाग ने प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की जयंती पर प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित करने के आदेश जारी किए हैं। यह कार्यक्रम 10 से 20 मार्च तक होंगे। इसमें पोस्टर बनाने, रंगरोगन कराने, निबंध प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इस समाचार से जैन समाज में हर्ष व्याप्त है। समाज के वरिष्ठ जनों ने राजस्थान सरकार का आभार माना है। इंदौर से पढ़िए यह खबर…


इंदौर। भारत वर्षीय जैन समाज के लिए खुशी का समाचार है। राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग ने जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री ऋषभदेव की जयंती (जन्म एवं दीक्षा कल्याणक) पर प्रदेश के सभी सरकारी औ निजी स्कूलों में भगवान ऋषभदेव के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं, पोस्टर, रंगरोगन कराने, निबंध प्रतियोगिता आदि किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। यह विभिन्न कार्यक्रम 10 से 20 मार्च 2025 तक पूरे प्रदेश में होंगे। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर की जन्म जयंती संबंधी आदेश जारी किए जाने पर राजस्थान सरकार के प्रति भारतवर्षीय जैन समाज ने और इंदौर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेंद्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कासल, हंसमुख गांधी, टीके वेद, मंयक जैन ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है और सरकार का आभार माना। समाजजनों ने कहा कि यह आदेश केंद्र सरकार, सभी राज्य सरकार भी जारी करें तो समाज उनका कृतज्ञ रहेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page