राजा टोडरमल जयंती धूमधाम से मनाई गई नागदा जंक्शन मैं पोरवाल समाज द्वारा राजा टोडरमल जयंती के अवसर पर चल समारोह निकाला गया जो शहर के बद्री विशाल मन्दिर से निकाला गया नगर में जगह जगह स्वागत द्वार सजाए गए। पढि़ए जीवन लाल नागदा की रिपोर्ट…
नागदा। राजा टोडरमल जयंती धूमधाम से मनाई गई। नागदा जंक्शन में पोरवाल समाज की ओर से राजा टोडरमल जयंती के अवसर पर चल समारोह निकाला गया, जो शहर के बद्री विशाल मन्दिर से निकाला गया। नगर में जगह-जगह पर स्वागत द्वार सजाए गए। कई संस्थाओं द्वारा समारोह का स्वागत शीतल पेय जल व ज्यूस द्वारा किया गया।
जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ। तिलक मार्ग में शुभम सेठिया परिवार द्वारा राजा टोडरमल के मूर्ति चित्र पर आरती की गई। जुलूस बद्री विशाल मन्दिर पर समापन हुआ। उसके पश्चात समाज की ओर से आरती कर भोजन प्रसादी ग्रहण कर अपने आप को धन्य किया।













Add Comment