समाचार

इंदौर के ऐतिहासिक महाकुंभ में अलौकिक आनंद की वर्षा: सैकड़ाधिक साधुओं का सानिध्य परम सुखकारक हुआ 


श्रवण परंपरा का महाकुंभ देश के सबसे स्वछ शहर इंदौर में हो रहा है। जिसमें कुचामन सिटी से 41 श्रावक-श्राविकाओं का दल इसमें भाग ले रहा है। प्रथम दिवस इंदौर शहर में ऐतिहासिक जुलूस में 388 पिच्छिकाधारी मुनि, आर्यिका, क्षुल्लक, क्षुल्लिका और ब्रहमचारी 50से अधिक महिला मंडल 21 से अधिक बैंड, हाथी, घोड़े अनेक युवा समूह, किन्नरों का समूह, डीजे झांझ, पातक, ढोल, बैंड शामिल रहे। कुचामनसिटी से पढ़िए, सुभाष पहाड़िया की यह खबर…


कुचामनसिटी। श्रवण परंपरा का महाकुंभ देश के सबसे स्वछ शहर इंदौर में हो रहा है। जिसमें कुचामन सिटी से 41 श्रावक-श्राविकाओं का दल इसमें भाग ले रहा है। प्रथम दिवस इंदौर शहर में ऐतिहासिक जुलूस मंे 388 पिच्छिकाधारी मुनि, आर्यिका, क्षुल्लक, क्षुल्लिका और ब्रहमचारी 50से अधिक महिला मंडल 21 से अधिक बैंड, हाथी, घोड़े अनेक युवा समूह, किन्नरों का समूह, डीजे झांझ, पातक, ढोल, बैंड शामिल रहे। हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई। एक लाख से अधिक महिला पुरुषों ने इस भव्य शोभायात्रा में भाग लिया। 350 आहारचर्या के लिए चौके, सभी आगंतुकों के लिए आवास एवं भोजन व्यवस्था श्रावक शिरोमणि मनीष सपना गोधा सुमति धाम और इस महाकुंभ के पुणार्जक (कुचामन के प्रेमसुख प्लाजा की भाणजी रमेश गुणमाला काला हैदराबाद की सुपुत्री)परिवार की ओर से अद्भुत, अकल्पनीय, अविश्वसनीय, आलौकिक रहा। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यदंत भार्गव सहित विधायकों ने भी इसमें भाग लिया।

भजन से सभी को आनंद विभोर किया 

महाकुंभ का आयोजन आचार्य विराग सागरजी जी महाराज की समाधि के बाद आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज को पट्टचार्य पदारोहण के लिए किया जा रहा है। इसमें आचार्य पुष्पदंत सागरजी सहित 10 आचार्य श्री पिच्छिका धारी मुनिश्री और आर्यिका माताजी का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। आरके मारबल के अशोक पाटनी ने भी सभी मुनिश्री और आर्यिका माताजी से आशीर्वाद लेकर गोधा परिवार की सराहना की। शाम को अकल्पनीय लेजर, सांस्कृतिक, नाटक और जैन समाज कुचामन का नाम रोशन करने वाले गायक कलाकार अजीत जैन ने अपने भजन से सभी को आनंद विभोर कर दिया। कुचामन से सुभाष मंजू, अजित, आकाश सोनाली मैना पहाडिया, ओमप्रकाश किरण झांझरी, पवन कुसम, सुरेश मंजू, राकेश, राजीव पाटोदी, संतोष सेठी, ममता काला, प्रभुदयाल मैना देवी टोग्या, गुंजन नैनसी गंगवाल, रौनक प्रियंका कासलीवाल, जैन गजट पत्रकार शेखर पाटनी के साथ श्रावक श्राविकाएं महा कुंभ मे लाभ ले रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page