सारांश
रांझी, जबलपुर में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव में गत मंगलवार को दिगंबर जैन सोशल ग्रुपके सदस्यों ने अष्ट द्रव्य भेंट किया। ग्रुप सदस्यों को मुनि श्री प्रणम्य सागर एवं मुनिश्री चंद्र सागर का विशेष आशीर्वाद मिला। राजेश जैन दद़ू, इंदौर की रिपोर्ट।
रांझी (जबलपुर)। अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 चंद्रसागर जी महाराज जी के परम सान्निध्य में रांझी,
जबलपुर में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव में 17 जनवरी मंगलवार को दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, जबलपुर नगर के सदस्यों को अष्ट द्रव्य भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ।
ज्ञातव्य हो कि इस महा महोत्सव में ग्रुप के सदस्य श्री पवन मंजूषा (भाग्यश्री) को सौधर्म इंद्र बनने का महा सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
ग्रुप सदस्यों को मुनि श्री प्रणम्य सागर जी एवं मुनिश्री चंद्र सागर जी महाराज जी के विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
तदुपरांत मुनि श्री चंद्र सागर महाराज जी एवं मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज जी के मंगल प्रवचन सुन पुण्यार्जन किया।
फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेशजी विनायका, राजेश जैन दद़ू, सोनू जैन ने आपके पुण्य की अनुमोदना कर बंधाई प्रेषित की है।













Add Comment