श्री महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर वैशाली नगर ब्रज बिहार में स्थित मानस्तंभ का शुद्धिकरण नवीनीकरण का तीन दिवसीय कार्यक्रम 19 से 21 जुलाई तक अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी सानिध्य में प्रारंभ हुआ। मान स्तंभ में ऊपर चार तथा नीचे चार जिन प्रतिमाएं मुनि श्री पूज्य सागर जी सानिध्य में 21 जुलाई सोमवार को विराजित की जाएंगी। इंदौर से पढ़िए, राजेश पंचोलिया की यह खबर…
इंदौर। श्री महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर वैशाली नगर ब्रजबिहार में स्थित मान स्तंभ का शुद्धिकरण नवीनीकरण का तीन दिवसीय कार्यक्रम 19 से 21 जुलाई तक अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी सानिध्य में प्रारंभ हुआ। मान स्तंभ में ऊपर चार तथा नीचे चार जिन प्रतिमाएं मुनि श्री पूज्य सागर जी सानिध्य में 21 जुलाई सोमवार को विराजित की जाएंगी। समाज अध्यक्ष सुभाष पाटनी एवं मंत्री देवेंद्र छाबड़ा ने बताया कि 19 जुलाई को घटयात्रा निकाली जाकर मान स्तंभ का शुद्धिकरण किया गया। ध्वजारोहण के बाद सभी पात्र इंद्रांे का विधानाचार्य पंडित पारस जैन द्वारा सकलीकरण कराया जाकर जाप कराए गए। 20 जुलाई को श्रीजी के अभिषेक बाद दोपहर को योग मंडल की पूजन की जाकर मान स्तंभ की शुद्धि होगी।
शाम को मुनि श्री पूज्यसागर जी का आगमन होकर श्री जी की आरती के बाद गुरु भक्ति होगी। 21 जुलाई को प्रातः अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन के बाद पुण्यार्जक परिवारों द्वारा श्रीजी, छत्र, एवं ध्वजा चढ़ाई जाएगी। मान स्तंभ का पूजन और हवन कर विसर्जन होगा।
मान स्तंभ का निर्माण समाधिस्थ श्री निजानंदसागर जी की प्रेरणा और सानिध्य में वर्ष 1997 में हुआ। नगर गौरव मुनि श्री प्रणीत सागर जी की प्रेरणा से मानस्तंभ का शुद्धिकरण कार्य कुछ माह पूर्व मुनि श्री के सानिध्य में प्रारंभ हुआ था।













Add Comment