नई दिल्ली के लाल मंदिर प्रांगण में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक त्रयोदशी पर 27 अप्रैल को जैन महासम्मेलन होगा। देशभर से साधु-साध्वियों, विद्वानों, प्रोफेशनल्स और समाजसेवियों आगमन होगा। आयोजन में आर्यिका श्री अंतरामति माताजी का सानिध्य रहेगा। आर्यिका श्री अंतशमति माताजी और आर्यिका श्री सरस्वती माताजी भी प्रेरणादायी वाणी से मार्गदर्शन देगी। नईदिल्ली से पढ़िए अजय जैन की यह खबर…
नईदिल्ली/अंबाह। नई दिल्ली के लाल मंदिर प्रांगण में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक त्रयोदशी पर 27 अप्रैल को जैन महासम्मेलन होगा। देशभर से साधु-साध्वियों, विद्वानों, प्रोफेशनल्स और समाजसेवियों आगमन होगा। आयोजन में आर्यिका श्री अंतरामति माताजी का सानिध्य रहेगा। आर्यिका श्री अंतशमति माताजी और आर्यिका श्री सरस्वती माताजी भी प्रेरणादायी वाणी से मार्गदर्शन देगी। इस दिन आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज का दीक्षा दिवस भी श्रद्धा और भक्ति से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में अलग-अलग वर्गों के लिए विशेष सम्मेलन होंगे। एडवोकेट सम्मेलन की अध्यक्षता सुशील जैन करेंगे। सीए और सीएस सम्मेलन की अध्यक्षता अजय जैन करेंगे। इंजीनियर सम्मेलन में भूपेंद्र जैन अध्यक्ष होंगे। डॉक्टर सम्मेलन और पेरेंट्स काउंसलिंग का नेतृत्व डॉ. डीसी जैन करेंगे। बैंकर्स सम्मेलन की अध्यक्षता जेके जैन करेंगे। कैरियर काउंसलिंग का संचालन रितेश जैन करेंगे।
मुख्य अतिथि होंगे पीके दशोरा, वाइस चांसलर, मंगलायतन यूनिवर्सिटी, अलीगढ़। कार्यक्रम की संयोजक कविता जैन, मनोज जैन शशि और अंकित जैन हैं। संचालन डॉ. नीरज जैन, ललिता जैन और रितेश जैन करेंगे। समारोह की अध्यक्षता डॉ. डीसी जैन करेंगे। आयोजन अहिंसा प्रभावना, दिल्ली द्वारा किया जा रहा है। निवेदक प्राचीन श्री अग्रवाल दिगंबर जैन पंचायत (रजि.), दिल्ली है। कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। जिसका स्थान लाल मंदिर, दिल्ली रहेगा।













Add Comment