समाचार

आस्था है तो मुमकिन है : झुग्गी बस्तियों की कन्याओं को 6 वर्षों से करा रहे हैं भोजन


आस्था रोटी बैंक के आह्वान पर अनेक दानदाता परिवारों द्वारा शारदीय नवरात्रि में झुग्गी बस्तियों की 2016 कन्याओं को भोजन, 1008 माता भक्तों को प्रसाद वितरण 03 अनाथ आश्रम 01 वृद्धाश्रम में भोजन प्रसादी बांटी गई। पढ़िए जीवन जैन नागदा की रिपोर्ट…


इंदौर। आस्था रोटी बैंक के आह्वान पर अनेक दानदाता परिवारों द्वारा शारदीय नवरात्रि में झुग्गी बस्तियों की 2016 कन्याओं को भोजन, 1008 माता भक्तों को प्रसाद वितरण 03 अनाथ आश्रम 01 वृद्धाश्रम में भोजन प्रसादी बांटी गई।

ज्ञात है कि आस्था रोटी बैंक द्वारा प्रति नवरात्रि में भोजन, ठंड में कंबल, सूखा राशन, मिठाई, कपड़े, पशु-पक्षी एवं स्ट्रीट डॉग के लिए पूरे वर्ष सेवा कार्य किए जाते हैं। आयोजक आस्था जैन अनिल जैन द्वारा खीर, पूरी, सब्जी के पैकेट तैयार करवा कर बस्तियों की कन्याओं को वितरित किए जाते हैं। इस कार्य में समाज के अनेक दानदाता जुड़कर सहयोग प्रदान करते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
संपादक

You cannot copy content of this page