समाचार

सोशल मीडिया पर गुरुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध जताया : कलेक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम को सौंपा ज्ञापन


ललितपुर में गुरुवार को जैन समाज द्वारा सड़कों पर प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर …


ललितपुर। ललितपुर में गुरुवार को जैन समाज द्वारा सड़कों पर प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें सागर निवासी रेखा जैन पिता स्वर्गीय गुलाबचंद जैन द्वारा अपने मोबाईल से कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुपों में संदेशों के माध्यम से आचार्य श्री विद्यासागर, आचार्य श्री समय सागर प्रभावना ग्रुप के विभिन्न समूहों पर जैन मुनियों पर अमर्यादित भाषा एवं धर्म विरोधी तथा जैन धर्मावलम्बियों को घृणा उत्पन्न करने वाले संदेश डाले गए। जिसमें जैन धर्म के सिद्धान्तों एवं परम्पराओं की घोर निन्दा की है। जिससे देश भर की संपूर्ण जैन समाज को आघात हुआ है और समाज में काफी रोष व्याप्त है। इसके साथ ही रेखा जैन द्वारा पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय संत मुनि सुधासागर जी महाराज को लेकर भी अमर्यादित भाषा एवं सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणियां करते हुए संदेश/ प्रसारित किए जा रहे हैं।

जनभावनाओं को भड़काने के उद्देश्य से संदेश डाले गए

स्मरण रहे संत सुधासागर महाराज भारतवर्ष के ही नही बल्कि विश्व के सर्व समाज के जाने माने जैन संत है। जैन समाज ही नहीं बल्कि सर्व समाज के धर्मावलम्बियों की आस्था है। जानबूझकर जनभावनाओं को भड़काने के उद्देश्य एवं दुर्भावनापूर्ण इरादे से जो संदेश प्रचारित प्रसारित किया गया। वह आधारहीन, तथ्यहीन एवं अशिष्ट भाषा का प्रयोग करते हुए किया गया है। कथित महिला द्वारा विद्वेषपूर्ण आशय से सभी वर्गों एवं धार्मिक विश्वासों का अपमान करने के उद्देश्य से उक्त कथित संदेश प्रचारित प्रसारित किया गया है।

उपदेशों से जैन जैनेतर बन्धुओं का कल्याण किया

जिससे मुनि सुधासागर महाराज एवं उनके अनुयायीयों तथा उनमें आस्था रखने वाले धार्मिक व्यक्तियों की भावनाए आहत हुई एवं धार्मिक विश्वासों का अपमान हुआ है। मुनि सुधासागर महाराज ने अपने उपदेशों से जैन जैनेतर बन्धुओं का कल्याण किया है उनकी प्रेरणा एवं आर्शीवाद से देशभर में सैकड़ों सामाजिक एवं धार्मिक कार्य सम्पादित किये है। जैन समाज के सैकड़ों लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से उपरोक्त तथ्यों एवं व्हाट्सअप एवं फेसबुक पर जारी किये गये संदेश के सम्बन्ध में उक्त कथित व्यक्ति के विरूद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page