समाचार

माधुरी को वापस लाने के लिए लखनऊ में धरना-प्रदर्शन 26 को : विश्व श्रमण संस्कृति श्री संघ के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन


महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के नांदणी मठ (जैन मठ) में पिछले 35 साल से परिवार के सदस्य की तरह रह रही हथिनी माधुरी को पेटा द्वारा छल से अनंत अंबानी के वनतारा में भिजवाया गया। इसका सकल जैन समाज विरोध करता है। लखनऊ से पढ़िए, मनीष जैन की यह खबर…


लखनऊ। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के नांदणी मठ (जैन मठ) में पिछले 35 साल से परिवार के सदस्य की तरह रह रही हथिनी माधुरी को पेटा द्वारा छल से अनंत अंबानी के वनतारा में भिजवाया गया। इसका सकल जैन समाज विरोध करता है। इतना ही नहीं माधुरी को वनतारा से वापस नांदणी मठ लाने के समर्थन में मंगलवार 26 अगस्त को प्रातः 8.30 से 10.30 बजे तक विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप जैन के नेतृत्व में बापू की प्रतिमा के समक्ष हजरतगंज चौराहा पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें सकल जैन समाज के पदाधिकारी, प्रतिनिधि और समाजजन मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर विश्व श्रमण संस्कृति श्री संघ की ओर से लखनऊ के सभी मीडिया कर्मियों को भी आमंत्रित किया गया है। श्री संघ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मनीष जैन ने बताया कि इस प्रदर्शन के बाद माधुरी की वापस लाने की मांग का आवेदन भी दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई है। कोर्ट की डिटेल अभी सामने नहीं आई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page