पर्वाधिराज महापर्व पर्युषण 28 अगस्त से आरंभ हो रहे हैं। इसके लिए बुधवार को नगर में विशेष तैयारी की जा रही है। आदिनाथ मंदिर, भगवान महावीर समवशरण मंदिर, सुखोदय तीर्थ नसिया जी में विशेष तैयारी की गई है। नौगामा से पढ़िए, यह खबर…
नौगामा। पर्वाधिराज महापर्व पर्युषण 28 अगस्त से आरंभ हो रहे हैं। इसके लिए बुधवार को नगर में विशेष तैयारी की जा रही है। आदिनाथ मंदिर, भगवान महावीर समवशरण मंदिर, सुखोदय तीर्थ नसिया जी में विशेष तैयारी की गई है। झालर, पन्नियां एवं विद्युत से सजाया गया है। यहां प्रतिदिन प्रातः तीनों मंदिरों में विशेष शांति धारा, अभिषेक बड़े भक्ति भाव से भोपाल के गीतकार की मधुर स्वर लहरियों के साथ बीना मप्र से पधारे संजय भैया, विधान आचार्य रमेशचंद्र गांधी, वीणा दीदी के सानिध्य में पूजन होगा।
पूजन के बाद तत्वार्थ सूत्र का वाचन एवं दोपहर में भैया जी द्वारा प्रवचन एवं शाम को पंडाल में महा आरती के बाद जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम मनीषा नानावटी के सानिध्य में होंगे। प्रवक्ता सुरेशचंद्र गांधी ने बताया कि नवयुग मंडल नौगामा 16 सदस्य मुनि श्री सुधासागर जी के संस्कार शिविर में भाग लेने के लिए अशोकनगर गए हैं। बुधवार को जैन समाज द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया गया।













Add Comment