समाचार

गुरुदेव के मंगल आगमन की तैयारी: दिव्य पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए पधारेंगे


गुरुदेव श्री विशुद्ध सागर जी महाराज जी के परम प्रयाग्र शिष्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज, गुरुदेव श्री अप्रमित सागर जी महाराज, गुरुदेव श्री सहज सागर जी का दिव्य पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए मंगल आगमन इंद्र नगरी में होगा। पढ़िए राजेश जैन द्ददू की रिपोर्ट…


इंदौर। गुरुदेव श्री विशुद्ध सागर जी महाराज जी के परम प्रयाग्र शिष्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज, गुरुदेव श्री अप्रमित सागर जी महाराज, गुरुदेव श्री सहज सागर जी का दिव्य पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए मंगल आगमन इंद्र नगरी में होगा। इसके लिए श्री आदि वीर जिनालय कल्पतरू तीर्थ इंदौर सेटेलाइट जैन समाज, अंबिकापुरी से कई महानुभावों ने भोपाल पहुंच कर गुरु चरणों में अर्पित होकर श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया और विहार के लिए निवेदन किया जिसे गुरुदेव ने सहर्ष स्वीकार कर अनुमति प्रदान की।

इंदौर नगर दिगंबर जैन समाज में खुशी की लहर है। गुरु चरणों में कल्पतरू तीर्थ इंदौर के अध्यक्ष श्री अर्पित जैन वाणी, गुरु भक्त परिवार के चिराग गोधा, अतिशय सोनी, राकेश शाह, नकुल जैन, मनीष जैन, कपिल जैन पारस जैन, विशाल जैन महावीर जैन, राहुल जैन के नेतृत्व में भोपाल से विहार प्रारंभ होकर आज बैरागढ़ में आहार चर्या सम्पन्न हुई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page