असल में देखा जाये तो हमारे सोने और उठने के समय की सावधानियों को हम ध्यान में रखें तो हमारी दिनचर्या भी सकारात्मक दिशा की ओर जाती हुई नजर आयेंगी। इसके अलावा स्वस्थ और निरोगी रहने में हमें मदद अवश्य ही मिलेगी। मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज की पुस्तक खोजो मत पाओ व अन्य ग्रंथों के माध्यम से श्रीफल जैन न्यूज का कॉलम Life Management निरंतरता लिए हुए है। पढ़िए इसके 22वें भाग में श्रीफल जैन न्यूज के रिपोर्टर संजय एम तराणेकर की विशेष रिपोर्ट….
सोने और उठने के समय की सावधानियां
सुबह जल्दी उठने से लाभ और नहीं उठने से होने वाली हानियां इस तालिका से समझें-
सुबह जल्दी उठने से लाभ
1. शरीर में दिनभर के लिए स्फूर्ति ताजगी मिलना
2. दिन होने से पहले ही बहुत कार्य हो जाना।
3. दिन में फुरसत के क्षण मिलना जिसमें कुछ नया किया जा सकत है।
4. विद्यार्थियों को पाठ शीघ्र याद हो जाना।
5. परमात्मा के स्मरण के लिये समय मिल जाना और उसमें मन लग जाना।
6. बच्चों के लिए समय मिल जाना। उनके साथ तैयार होने तक का समय बिताना सुबह का नाश्ता साथ में करना।
7. शरीर, स्वास्थ्य के लिए योग, एक्सरसाइज का समय मिल जाना।
8. वातावरण की प्राकृतिक सुलभ शान्ति से मन का शान्त और आनन्दित होना।
9. वाहनों की आवाज से ध्वनि प्रदूषण न होना।
10. वायु प्रदूषण का कम रहना।
11. पक्षियों का समूह, सूर्य का ऊगना, चाँद, तारों का भी एक साथ दर्शन होना।
12. भूख समय पर लगना।
13. सुबह नाश्ता, दोपहर को भोजन, शाम को शाम के भोजन का लाभ।
14. वातावरण में शरीर के तापमान को नियन्त्रित करने वाला तापमान होना।
15. दिमाग चुस्त-दुरूस्त होना।
16. धर्म पुरुषार्थ होना।
17. चेहरा बिना क्रीम पाउडर के चमकदार रहना
सुबह जल्दी न उठने से हानि
1. दिनभर आलस्य, सुस्ती और बोरियत होना।
2. अपने कार्य के लिए पर्याप्त समय न मिल पाना।
3. फुरसत न मिलना जिससे यंत्रवत जीवन हो जाना।
4. स्कूल या कॉलेज का पाठ देर से याद होना।
5. परमात्मा की याद न आना और उसमें आस्था का मिट जाना।
6. बच्चों के लिए समय नहीं मिल पाना उनसे प्यार में कमी रह जाना।
7. योगा, एक्सरसाइज का समय नहीं मिल पाना।
8. वातावरण में शोर-धमाका प्रारम्भ हो जाने से परेशान रहना।
9. ध्वनि प्रदूषण के साथ उठना।
10. वायु प्रदूषण अधिक हो जाना।
11. पक्षियों का कलरव, सूर्याेदय आदि कुछ भी न दिख पाना।
12. भूख की अनियमितता हो जाना।
13. दिन में एक बार ही दोपहर में भोजन कर पाना।
14. वातावरण के तापमान में गर्मी बढ़ जाना।
15. दिमाग सुस्त और अवसादग्रस्त होना।
16. धर्म पुरुषार्थ का समय न मिलना।
17. चेहरा क्रीम, पाउडर से भी न खिलना।
रात्रि जल्दी सोने से लाभ
1. रात्रि भोजन करने से बच जाना।
2. आँखों पर अतिरिक्त भार न पड़ने से नेत्र ज्योति ठीक बनी रहना।
3. बिजली की खपत से बचना।
4. आँखें चमकदार, ठण्डी रहना।
5. मलमूत्र आदि का समय पर निष्कासित होना।
देर रात तक जागने से हानि
1. रात्रि में खाने के लिए मजबूर होना।
2. नेत्र ज्योति मन्द पड़ जाना, चश्मा लगाने के लिए मजबूर होना।
3. बिजली की खपत ज्यादा होना।
4. आँखों में लालामी, जलन होना।
5. कब्जियत और मूत्र रोगों का होना।













Add Comment