समाचार

प्रतिष्ठा : 16 से 18 फरवरी तक चलेगा देरोल देवपुरी में वेदी शुद्धि प्रतिष्ठा महोत्सव


श्री 108 कुमुनंदी जी एवं 108 मुनि श्री आर्ष कीर्ति महाराज के सानिध्य में होगी वेदी शुद्धि । पढ़िये एक रिपोर्ट… 


देरोल देवपुरी । देरोल देवपुरी मनोकामना पाश्र्वनाथ अतिशय क्षेत्र में 16 फरवरी से 18 फरवरी तक त्रिदिवसीय भूगर्भ से प्राप्त मूर्तियां वेदी पर बिराजमान एवं वेदी शुद्धि प्रतिष्ठा महा महोत्सव श्री 108 कुमुदनंदी जी व 108 मुनि श्री आर्ष कीर्ति महाराज के सानिध्य में रखा गया है, जिसमें 16 फरवरी दोपहर 2 बजे मुनिश्री 108 आर्ष कीर्ति महाराज का पांचवे संयम दिवस समारोह में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकार अय्यर (तनुज महाशब्दे) आशीर्वाद लेने पधार रहे हैं।

प्रतिष्ठा महोत्सव अध्यक्ष राजेश बी. शाह व देरोल देवपुरी समस्त ट्रस्टी गण की ओर से आमंत्रित किया कि सभी सपरिवार इस प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारकर धर्म लाभ प्राप्त कर उत्साह बढ़ाएं। साथ ही अपने इष्ट मित्रों को सूचित करें एवं साथ लेकर पधारें। यहां आपके भोजन एवं निवास की सुव्यवस्था है। निवेदन है कि आने की पूर्व में सूचना भिजवाएं, ताकि सुव्यवस्थित व्यवस्था कर सकें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page