समाचार

जैन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

ग्वालियर(मनोज नायक)। सैंकड़ों प्रतिभाशाली जैन छात्र-छात्राओं को रविवार को आचार्य ज्ञानसागर अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी समारोह परम पूज्य गणिनी आर्यिका आर्षमति माताजी के पावन सान्निध्य एवं निर्देशन में अटलबिहारी सभागार, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।

पूज्य आर्यिका माताजी के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य भागचंद जैन परिवार (गोटेगांव) मुरार एवं शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य विवेक जैन विक्की मुरैना को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। प्रारम्भ में मंचासीन अतिथियों ने चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। अम्बाह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जिनेश जैन एवं अजमेर राजस्थान के युवा उद्योगपति श्रेयांस जैन “सन्नी” ने मुख्य अतिथि नरेन्द्रसिंह तोमर का सम्मान किया।

इस अवसर पर दिल्ली की मोनिका जैन एवं श्रेयांस जैन सहित अन्य बालिकाओं ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। अम्बाह नगर पालिका की अध्यक्षा अंजली जिनेश जैन ने कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष श्रेयांस जैन सन्नी परिवार का सम्मान किया। प्रतिभा सम्मान समारोह में भारतवर्ष से आये हुए लगभग 400 प्रतिभाशाली बच्चों को शील्ड, स्मृति चिह्न, बैग, चुनरी, प्रशस्ति पत्र आदि से सम्मानित किया गया।

प्रथम दिवस दिल्ली के काउंसलर रीतेश जैन ने बच्चों को मोटिवेट करते हुए, करियर से सम्बंधित उनकी समस्याओं का निदान किया। इस अवसर पर अम्बाह नगर पालिका की अध्यक्षा अंजली जिनेश जैन, सुनील जैन (मोना जनरेटर) दिल्ली, श्रेयांस जैन सन्नी (सम्भव फाउंडेशन) अजमेर, रविन्द्र जैन पत्रकार भोपाल, डॉ. नीरज जैन दिल्ली, रीतेश जैन काउंसलर दिल्ली, सुरेशचंद जैन दिल्ली, रूपेश जैन चांदी वाले आगरा, सोनू जैन मनियां, राजेन्द्र भण्डारी मुरेना, दिनेशचंद जैन ऐसाह वाले मुरार, राजू जैन डबरा, नेमीचंद जैन नरवर, अजय जैन ख़बरोली मुरेना, शरद बाकलीवाल मुरार, प्रेमचंद जैन मुरेना, पवन जी जैन मुरेना, भागचंद जैन गोटेगांव सहित पूरे भारतवर्ष से हजारों की सख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नीरू जैन दिल्ली एवं शिल्पी जैन मुरेना ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page