ग्राम गुढ़ा (जनपद ललितपुर) निवासी प्रांजल जैन ने नीट यूजी 2025 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 547 अंक अर्जित किए हैं। उन्होंने 99.37 परसेंटाइल के साथ एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए चयनित होकर अपने परिवार, ग्राम और पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। ललितपुर से पढ़िए सुनील जैन की यह विशेष रिपोर्ट…
ललितपुर। ग्राम गुढ़ा (जनपद ललितपुर) निवासी प्रांजल जैन ने नीट यूजी 2025 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 547 अंक अर्जित किए हैं। उन्होंने 99.37 परसेंटाइल के साथ एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए चयनित होकर अपने परिवार, ग्राम और पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। प्रांजल जैन स्व. डॉ. शांति कुमार जैन के पौत्र, डॉ. बाहुबली जैन एवं डॉ. त्रिशला जैन के भतीजे, डॉ. भरत जैन एवं मीना जैन (शिक्षिका, बेसिक शिक्षा विभाग) के पुत्र तथा डॉ. सुब्रत जैन व डॉ. प्रखर जैन के छोटे भाई हैं। इस उपलब्धि पर नवागढ़ गुरुकुलम के निर्देशक ब्र. जय निशान्त जी, उत्कर्ष समूह भारत के निर्देशक डॉ. सुनील संचय, नवागढ़ तीर्थक्षेत्र के महामंत्री वीरचन्द्र जैन, डॉ. बाहुबली जैन सहित कई गणमान्य व्यक्तियों व शुभचिंतकों ने प्रांजल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
प्रांजल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा अपने आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम को दिया। उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम, समय प्रबंधन और मानसिक एकाग्रता ही इस परीक्षा में सफलता की कुंजी हैं। उल्लेखनीय है कि प्रांजल जैन ने Angel Abode Public School, Tikamgarh से कक्षा 12वीं में 94% अंक प्राप्त कर टीकमगढ़ जिले में टॉप किया था। उनके बड़े भाई डॉ. प्रखर जैन ने भी NEET-UG परीक्षा को प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। प्रांजल की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि समूचे समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।













Add Comment