समाचार

अंता उपचुनाव में प्रमोद जैन भाया की ऐतिहासिक जीत : जैन समाज में हर्ष की लहर


अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस नेता प्रमोद जैन भाया ने 15,594 मतों से जीत दर्ज कर चौथी बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व संभाला। जैन समाज ने इसे गौरव का क्षण बताते हुए बधाई दी। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर हुए बहुचर्चित उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और जैन रत्न पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि यह विजय न सिर्फ भाया जी के राजनीतिक कद को और मजबूत करती है, बल्कि जैन समाज के लिए भी अत्यंत गौरव का विषय है।

शुक्रवार को पूर्ण हुई मतगणना में प्रमोद जैन भाया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 15,594 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। इस जीत के साथ भाया जी ने अंता क्षेत्र से चौथी बार विधायक बनने का महत्वपूर्ण कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी यह लगातार सफलता उनके जनसंपर्क, विकास कार्यों और जनता के विश्वास की मजबूती को दर्शाती है।

राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन के प्रतिनिधि राजेश जैन दद्दू और मयंक जैन ने भाया जी को हार्दिक बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे सामाजिक सद्भाव और धार्मिक उत्थान के कार्यों में भी अपने योगदान को जारी रखेंगे।

अपनी जीत पर प्रमोद जैन भाया ने कहा, “यह मेरी नहीं, अंता की जनता की जीत है। मैं सभी नागरिकों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। यह विजय जनसेवा की मेरी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।”

इस अवसर पर जैन समाज के वरिष्ठ जन—डॉ. जैनेन्द्र जैन, अमित कासलीवाल, हंसमुख गांधी, टी.के. वेद, नरेंद्र वेद, सुभाष काला, अशोक मेहता, निर्मल कासलीवाल, डी.के. जैन, डीएसपी मनोहर झांझरी, सुशील पांड्या, रेखा जैन श्रीफल, मुक्ता जैन सहित अनेक समाजजनों ने इसे समाज के लिए बहुमूल्य और प्रेरणादायी विजय बताया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page